ताज़ा ख़बरें

सीईओ डॉ.गौड़ा ने दूरस्थ ग्रामों का दौरा कर विकास कार्य देखे

खास खबर

सीईओ डॉ.गौड़ा ने दूरस्थ ग्रामों का दौरा कर विकास कार्य देखे

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने बुधवार को खालवा विकासखण्ड की ग्राम पंचायत सालीढाना, रोशनी, मुहालखारी, भोजूढाना का दौरा कर वहां संचालित ग्रामीण विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जल संचय जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत रोशनी नदी के पुनर्जीवन के लिए कराये जा रहे कार्य का निरीक्षण भी किया। उन्होंने भ्रमण के दौरान जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण के लिए कराए जा रहे सभी कार्याे को गुणवत्ता के साथ वर्षा ऋतु प्रारंभ होने के पूर्व पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान जनपद खालवा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री, उपयंत्री एवं संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक भी उपस्थित थे।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!