ताज़ा ख़बरें

भय की हार और मोदी जी के भरोसे की जीत है चुनाव परिणाम।

खास खबर

भय की हार और मोदी जी के भरोसे की जीत है चुनाव परिणाम।

प्रधानमंत्री जी की गारंटी देश की जनता के लिए सबसे बड़ा विश्वास बन चुकी हें, ,,जिला अध्यक्ष श्री तोमर,,

ममता जब निर्ममता करेंगी, तो उसकी कीमत तो चुकानी ही पड़ेगी,,विधायक कंचन तंवे,

भाजपा की जीत का देश के कार्यकर्ता बना रहे हैं जश्न, ग्राम खुटपल में भी मनाया गया विजय उत्सव।

खंडवा। देश मे सब तरफ भाजपा का झंडा लहरा रहा है। गगोंञी से गंगासागर तक भाजपा का परचम लहरा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी देश की जनता के लिए सबसे बड़ा विश्वास बन चुकी है। पश्चिम बंगाल, असम, पुड्डुचेरी में भाजपा व एनडीए को मिला जनादेश साबित करता है अब चुनाव तुष्टिकरण और झुठे वादो से नहीं सुशासन के आधार पर जीते जाते हैं। शहर से गांव तक, युवा से बुजुर्ग तक और मातृशक्ति ने भारी संख्या में भाजपा और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी पर अपना अटूट विश्वास जताया है। यह बात गांव खुटपल मैं तीन प्रति की जीत के जश्न में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान ने कही। श्री तोमर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के जांबाज कार्यकर्ताओं को धन्यवाद एवं बधाई देते हुए कहा कि बंगाल का चुनाव ‘ममता बनाम जनता’ का चुनाव बन चुका था। जनता ने हिंसा, भय और भ्रष्टाचार की राजनीति को पूरी तरह से नकार दिया है। चुनाव परिणाम भय की हार और प्रधानमंत्री जी के भरोसे की जीत है। इस अवसर पर खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने कहा कि विधानसभा चुनावों के परिणाम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति जनता के विश्वास और समर्थन का प्रतीक हैं। विधानसभा के चुनाव परिणाम स्पष्ट बता रहे हैं कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है। विधानसभा चुनावों के परिणाम राष्ट्र विरोधी ताकतों के खिलाफ जनता अब खड़ी हो चुकी है और अब खड़ी हो चुकी है। विपक्षी गठबंधन पूरी तरह खंड-खंड हुआ है और राहुल गांधी पूरी तरह विफल साबित हुए हैं। नारी का सम्मान नहीं करने वालों को बंगाल की जनता ने अच्छा सबक सिखाया है, विधायक कंचन तनवे ने कहा कि ममता जब निर्ममता करेंगी, तब उसकी कीमत तो चुकानी पड़ेगी। पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक विजय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं द्वारा की गई अथम मेहनत व परिश्रम का सुखद परिणाम है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत का जश्न पूरा देश मान रहा है इसी कड़ी में खंडवा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कालेश्वर (जावर) मंडल अंतर्गत ग्राम खुटफल में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर खंडवा विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजपाल सिंह तोमर ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा जिला अध्यक्ष श्री तोमर एवं विधायक कंचन तनवे का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया एवं आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की गई। साथ ही कावेश्वर महादेव मंडल की मासिक बैठक भी सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर विधायक तनवे ने कार्यकर्ताओं को झालमुड़ी वितरित कर मिठाई खिलाकर जीत की खुशियां साझा कीं और संगठन की मजबूती पर बल दिया। सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम मेंकार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, विधायक कंचन तनवे, मंडल अध्यक्ष हरीश सेन,
सुनील जैन, सरपंच राहुल मंदवाल, गोपाल सिंह तोमर, संजय तिवारी, दुर्गेश शर्मा, मुकेश पाल, रमाकांत बड़गुर्जर, कृष्णपाल सिंह सोलंकी, शंकर सिंह जादम, रोहित सोलंकी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!