जिले मे आबकारी एक्ट के प्रकरण में 02 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
जिले मे चल रहे हेलमेट विशेष अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 163 वाहन चालकों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
खंडवा, 07 मई 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में दिनांक 06.05.2026 को कुल 11 गिरफ़्तारी वारंट, 41 जमानती वारंट एवं 103 समंस जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
जिले मे दिनांक 06.05.2026 को अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना पंधाना के आरोपी ध्यानसिंह पिता रामसिंह जाति बारेला उम्र 70 साल निवासी माकरला के कब्जे से अवैध 10 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब किमती 1000/- रूपये की जप्त की गई। थाना मूंदी के आरोपी नर्मदाप्रसाद पिता बाबुलाल जाति कोरकु उम्र 45 निवासी चिक्टीखाल के कब्जे से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 560/-रुपेय की जप्त की गई| उपरोक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
पुलिस परिवहन एवं शोध संस्थान पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा दिनांक 26.04.2026 से 10.05.2026 तक आयोजित “हेलमेट विशेष अभियान” 2026 में चलाए जा रहे अभियान के तहत उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन, उप पुलिस अधीक्षक यातायात अनिल कुमार राय के नेतृत्व मे जिले मे प्रभावी कार्यवाही करते हुए दिनांक 06.05.2026 को जिला खंडवा में समस्त थाना प्रभारियों एवं यातायात थाना द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया वाहन चालको के विरुद्ध हेलमेट धारण न करने वालों तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 163 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 54600/- रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से हेलमेट धारण करने एवं अन्य यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 06.05.2026 को 22 कुल असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 10 प्रकरणों में 16 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 06 प्रकरण में 06 अनावेदक के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 24 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।











