ताज़ा ख़बरें

नवागत पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा जिले का प्रभार ग्रहण करने के साथ ही समस्त थाना प्रभारियों की ली गई बैठक एवं दिए गये आवश्यक दिशा निर्देश

खास खबर

नवागत पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा जिले का प्रभार ग्रहण करने के साथ ही समस्त थाना प्रभारियों की ली गई बैठक एवं दिए गये आवश्यक दिशा निर्देश
खंडवा, 07 मई 2025
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री अगम जैन द्वारा दिनांक 07.05.26 को पुलिस कंट्रोल रूम खंडवा मे जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक मे जिले के प्रशिक्षु आइ.पी.एस श्री अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेंद्र तारणेकर, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव बारंगे, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल सिंह चौहान, एसडीओपी मूँदी श्री मनोहर गवली, एसडीओपी हरसूद श्री लोकेन्द्र सिंह ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्री महेश कुमार दुबे एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अनिल कुमार राय सहित जिले के समस्त थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।
नवागत पुलिस अधीक्षक खंडवा द्वारा जिले का कार्यभार ग्रहण करने उपरांत जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा भविष्य मे सभी को मिलजुलकर कानून व्यवस्था बनाए रखने अपराधिक गतिविधियों पर कठोर कार्यवाही करने एवं नशे के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करने, पुलिस के पास आने वाले फरियादियों की शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेकर उचित कार्यवाही करने के निर्देश समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को दिए गए साथ ही योजनाबद्ध तरीके से रोड मेप बनाकर चरणबद्ध तरीके से आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने पर जोर दिया गया है, प्रतिदिन की जाने वाली समस्त कार्यवाहियों की सतत मॉनिटरिंग कर प्रदर्शन मे ओर बेहतर सुधार लाने हेतु बताया गया। आगामी सिंहस्थ को ध्यान रखते हुए ओंकारेश्वर मे सुचारु यातायात व्यवस्था के प्रबंधन को लेकर प्राथमिकता से कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!