ताज़ा ख़बरें

नानी बाई रो मायरा कथा हेतु गणेश गौशाला में तैयारी की व्रहद बैठक सम्पन्न।

खास खबर

नानी बाई रो मायरा कथा हेतु गणेश गौशाला में तैयारी की व्रहद बैठक सम्पन्न।

गौ माता, दादाजी महाराज एवं श्रद्धालुओं को कथा का श्रवण कराएंगी संत कृष्ण प्रिया जी।

खंडवा। पूर्व निमाड़ सामाजिक सांस्कृतिक सेवा समिति, खंडवा द्वारा 18 मई से 22 मई तक दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक आयोजित होने वाली “नानी बाई रो मायरा” कथा के आयोजन को लेकर गणेश गौशाला परिसर में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई।प्रचार प्रसार समिति के सुनील जैन व नारायण बाहेती ने बताया कि संयोजक आशिष चटकेले व समिति के नेतृत्व में आयोजित बैठक में भूपेंद्रसिंह चौहान ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में व्रन्दावन की परमपूज्या कृष्ण प्रिया दीदी अपने मुखारविंद से नानी बाई रो मायरो की कथा का रसपान कराएंगी। स्वागत उद्बोधन देते हुए समिति संयोजक आशीष चटकेले ने आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं जिम्मेदारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर अतिथि के रूप में दादाजी के परम भक्त मदन भाऊ, यजमान मुकेश तनवे, गणेश गौशाला के अध्यक्ष राकेश बंसल, सचिव रामचन्द्र मौर्य एवं पंडित उमेश डोरवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए मंगलेश तोमर ने उपस्थित सभी धर्मप्रेमी जनों से कार्यक्रम की सफलता हेतु अपने अपने विचार रखने हेतु आमंत्रित किया। सभी अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए आयोजन को सफल बनाने हेतु सहयोग और सहभागिता का आह्वान किया।समिति के संजय दुबे,रितेश चौहान, मंगलेश शर्मा,डॉ राधेश्याम पटेल,सर्वेश प्रवक्ता सुनील जैन,नारायण बाहेती,संतोष मालवीय, मनीष अग्रवाल, नागेश वलांजकर कैलाश पटेल,मंगल यादव,अनिल बाहेती, शेलु अग्रवाल,अरुण बाहेती आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक संख्या कथा में उपस्थिति हेतु प्रयास की बात कही। 5 दिवसीय आयोजन में यजमान के रूप में मुकेश तनवे व श्रीमती कंचन तनवे,
अमरजीतसिंह सलूजा व श्रीमती गुरदीप कौर सलूजा रहेंगे। दैनिक जजमान के रूप में अखिलेश गुप्ता कर सलाहकार व श्रीमती आरती गुप्ता,मनोज यादव व श्रीमती नम्रता यादव,ललित सेन व श्रीमती जया सेन,अमित पालीवाल व श्रीमती अनामिका पालीवाल,आशीष अग्रवाल व श्रीमती मनीषा अग्रवाल, मांगीलाल पटेल व श्रीमती कविता पटेल,राकेश थापक व श्रीमती दीप्ति थापक,आशीष चटकेले व श्रीमती भारती चटकेले उपस्थित रहकर सहयोग प्रदान करेंगे। सुनील जैन ने बताया कि उपस्थित श्रद्धालुओं ने नानी बाई रो मायरा कथा के धार्मिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह कथा भक्ति, त्याग, सेवा और श्रद्धा का अद्भुत संदेश देती है। यह आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है तथा लोगों को धर्म और संस्कारों से जोड़ने का कार्य करता है।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने आयोजन को भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने हेतु अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। अंत में सभी ने अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया। बैठक में बड़ी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन मंगलेश तोमर ने व आभार वरुण अग्रवाल ने माना। बैठक के अंत में कथा के निमंत्रण पत्र का विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया गया। बैठक में पण्डित जीतेंद्र उपाध्याय, उत्तम मित्तल, पंडित चंद्रशेखर शर्मा, अरुण बाहेती, गौतम पटेल, मंगल यादव, ओम प्रकाश दशोरे, दिनेश पालीवाल, विजय राठी, श्याम हेमवानी, पंकज शाह, मांगीलाल जांगिड़, राजेश यादव, कृष्णकांत हेड़ा, मनीष माहेश्वरी, सुमित परिहार, भावेश बिल्लोरे, प्रदीप कानुगो, वासुदेव पंवार, राधेश्याम अग्रवाल, हेमंत मूंदरा, अंशुल सैनी, विशाल जैन, अमित चांडक, मनोज जोशी, मनन सोनी , रोहित परचानी, मनीष चौहान, जितेंद्र दीक्षित, राम पालीवाल,पवन नायक, अनुज खंडेलवाल सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!