ताज़ा ख़बरें

उज्ज्वल तनवे के जन्मदिन के अवसर पर सामाजिक सेवा एवं मानवता का संदेश देते हुए रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन जिला चिकित्सालय में हुआ

खास खबर

खण्डवा//खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे के सुपुत्र उज्ज्वल तनवे के जन्मदिन के अवसर पर सामाजिक सेवा एवं मानवता का संदेश देते हुए रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन जिला चिकित्सालय मै किया गया। इस अवसर पर विधायक खंडवा उज्ज्वल तनवे एवं उनके मित्रों द्वारा रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई गई।
ज्ञात हो कि विधायक तनवे प्रत्येक वर्ष अपने जन्मदिवस के अवसर पर रक्तदान कर लोगों को प्रेरित करती आ रही हैं। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी जन्मदिन को सेवा कार्य से जोड़कर मनाया गया।
कार्यक्रम में तपन डोंगरे,हरिश सेन,प्रदीप यादव,सागर आरतानी दुर्गेश शर्मा, राहुल मंडवाल, दीपसिंह झाला,बड़ी संख्या में वरिष्ठजन, कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने रक्तदान कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा समाजहित में इस पहल की सराहना की।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!