
मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी खंडवा दौरे पर, संगठन मजबूती पर रहेगा फोकस
हरीश चौधरी के प्रथम आगमन को लेकर गांधी भवन में हुई तैयारियां पूर्ण
खंडवा/
मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी आज 8 मई शुक्रवार को खंडवा के दौरे पर रहेंगे। संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से उनका यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके साथ खंडवा जिला प्रभारी उषा नायडू ,डॉ रामकिशोर दोगने एवं विभा पटेल भी मौजूद रहेंगी।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार हरीश चौधरी का विभिन्न संगठनात्मक बैठकों एवं संवाद कार्यक्रमों में हिस्सा लेने का कार्यक्रम निर्धारित है। तय कार्यक्रम अनुसार गांधी भवन में सुबह 11:00 बजे खंडवा शहर जिला कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक आयोजित होगी। इसके बाद दोपहर 12:00 बजे खंडवा ग्रामीण जिला कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक होगी। दोपहर 01:00 बजे खंडवा शहर एवं ग्रामीण जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जाएगी। वहीं दोपहर 02:00 बजे जिला प्रभारी एवं विधानसभा प्रभारियों की बैठक होगी।इसके पश्चात दोपहर 03:30 बजे खंडवा जिले के ब्लॉक, मंडलम एवं नगर अध्यक्षों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों एवं कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा की जाएगी।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी ने संगठन के समस्त पदाधिकारी,सदस्य,जनप्रतिनिधि सहित समस्त कांग्रेसजनों से समय पर गांधी भवन उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
श्री चौधरी के प्रथम आगमन को लेकर गांधी भवन ने तैयारियां को लेकर उत्तमपाल सिंह, प्रतिभा रघुवंशी,दीपक मुल्लू राठौर,मनोज मंडलोई, प्रेमांशु जैन,विकास व्यास,विशाल जैन,धर्मेन्द्र सिंह राठौर,आलोक सिंह रावत,इमरान गौरी आदि उपस्थित थे।










