खण्डवा//विद्या भारती मालवा प्रान्त के मार्गदर्शन में
37 वा प्रांतीय खेलकूद समारोह दिनांक 5/5/26 से 6/05/26 तक सरस्वती विद्या मंदिर मुखर्जी नगर देवास में आयोजित की गई जिसमें कबड्डी प्रांतीय प्रतियोगिता में खंडवा विभाग से सरस्वती विद्या मंदिर कल्यानगंज खंडवा की बालिका वर्ग एवं तरुण वर्ग बहने विजेता रही, एवं बाल वर्ग भैया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया इस उपलब्धि पर विद्यालय समिति सचिव श्री रविंद्रजी बंसल,कोषाध्यक्ष श्री ओम जी दशोरे खंडवा विभाग समन्वयक एवं प्रांतीय खेल संयोजक सत्यनारायण जी लोवंशी विद्यालय प्राचार्य श्रीमती शोभा तोमर दीदी,प्रधानाचार्य श्री दिलीप जी सपकाले,श्री राधेश्याम जी चौहान, खेल शिक्षक रितेश पाटील और समस्त विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया.
2,551 Less than a minute







