ताज़ा ख़बरें

*एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण*

खास खबर

*एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण*

*विभिन्न प्रजातियो के लगभग 150 पौधों का रोपण*

*विश्व पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण*

*हम प्रकृति से लेते रहते हैं वृक्षारोपण कर प्रकृति को लौटाए भी : सिंघई*

*वोकल फॉर लोकल की ली शपथ*

खंडवा 5 जून 2026
*अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक युवक महासंघ मध्य प्रदेश की खंडवा इकाई के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण का अभिनव आयोजन खंडवा एसडीएम ऋषि सिंघई के मुख्य आतिथ्य में इंदौर रोड पर स्थित माँ तुलसी हाई टेक सिटी के शिव मंदिर और संभव नाथ जैन मंदिर परिसर में किया गया। संघ के प्रचार मंत्री चंद्र कुमार सांड ने बताया कि इस दौरान पीपल, नीम ,आम ,बरगद ,चंपा ,सागवान,जाम , जामुन शीशम और भी कई प्रजातियों के लगभग 150 पौधे लगाएं गए। वृक्षारोपण कार्यक्रम में खंडवा एसडीएम ऋषि सिंघई ने पर्यावरण का महत्व बताते हुए कहा कि हम प्रकृति से बहुत कुछ लेते हैं हमारा फर्ज है कि हम वृक्षारोपण कर प्रकृति को कुछ लौटए भी। खंडवा एसडीएम ऋषि सिंघई ने पर्यावरण संरक्षण और वोकल फॉर लोकल की शपथ भी दिलाई ।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंघी की प्रेरणा से खंडवा नगर में भव्य वृक्षारोपण का आयोजन हुआ। संघ के प्रदेश महामंत्री विजय जैन, राष्ट्रीय सदस्य रोहित मेहता , प्रदेश उपाध्यक्ष नवीश बोथरा,नगर अध्यक्ष विनय बागरेचा उपाध्यक्ष राजेश बोरा, चंद्र कुमार सांड, वाडीलाल पटेल , कांतिलाल नरेलिया, ललित पटेल ,दीपांशु पटेल राजेश बोथरा ,मनीष कोठारी मनोज अंजलेकर ,राखी जैन ,वैशाली मेहता भावना वर्मा ,संध्या बोरा ,श्रीमती बागरेचा श्वेता सेन आदि के द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया। इस दौरान समस्त पदाधिकारी गण और समाज जन उपस्थित रहे।*

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!