
खण्डवा//मान्धाता विधायक श्री नारायण पटेल ग्राम मोरटक्का में ओम्कारेश्वर मंडल की प्रतिमाह होने वाली बैठक में उपस्थित हुए बैठक में मुख्य रूप से खंडवा जिला प्रभारी श्री अम्बाराम कराड़ा जी उपस्थित थे इस बैठक में संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं के सुझाव प्राप्त कर संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के पश्चात विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी ने सालाय बाबा में वृक्षारोपण किया।
इस बैठक में मान्धाता विधायक श्री नारायण पटेल मान्धाता विधानसभा के समस्त भाजपा जनप्रतिनिधि गण , कार्यकर्ता गण , भाजपा पदाधिकारी गण उपस्थित थे।








