ताज़ा ख़बरें

भारतीय महिला मंडल परिषद का गठन, निर्विरोध चुनाव संपन्न

खास खबर

भारतीय महिला मंडल परिषद का गठन, निर्विरोध चुनाव संपन्न

सुधा सेठी अध्यक्ष,संगीता रावका सचिव,चिंता बोहरा कोषाध्यक्ष मनोनीत

खंडवा। अखिल भारतीय महिला मंडल परिषद के गठन हेतु आयोजित बैठक श्रीमती चंचल जी छाबड़ा की अध्यक्षता एवं महिला मंडल की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई।
समाज के प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया तथा सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान श्रीमती सुधा सेठी को अध्यक्ष, श्रीमती शांति बैनाड़ा को उपाध्यक्ष, श्रीमती संगीता रावका को सचिव, श्रीमती चिंता बोहरा को कोषाध्यक्ष तथा श्रीमती सुनीता पाटनी को सांस्कृतिक मंत्री मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पुष्पमालाओं एवं शुभकामनाओं के साथ स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि महिला मंडल परिषद धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समाज में सेवा, संस्कार और महिला सशक्तिकरण के कार्यों को आगे बढ़ाएगी।
बैठक का समापन समाज एवं राष्ट्र की सुख-समृद्धि तथा धार्मिक मूल्यों के संवर्धन की मंगलकामना के साथ हुआ। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए महिला हित एवं धार्मिक-सामाजिक कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।समाज के अध्यक्ष दिलीप पहाडिय़ा ,वीरेंद्र भटयांण,सचिव नितिन जैन,सुनील जैन,राजेन्द्र छाबड़ा,प्रेमांशु चौधरी, पंकज छाबड़ा, तरुण गंगवाल,सुमित सेठी,विजय सेठी,अविनाश जैन,कैलाश पहाड़िया,सुधांशु चौधरी,पंकज जैन,प्रेमांशु जैन अधिवक्ता,तरुण जैन, एवं संचालक मंडल के पदाधिकारियों ने नई महिला टीम को बधाई देते हुए शुभकामना दी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!