ताज़ा ख़बरें

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ का अभिनव अभियान — “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत 51 पौधों का वितरण

खास खबर

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ का अभिनव अभियान — “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत 51 पौधों का वितरण
खंडवा, 5 जून।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ द्वारा जिला अधिवक्ता संघ, खंडवा परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं मातृ सम्मान को समर्पित विशेष अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 51 पक्षकारों एवं नागरिकों को आम, पीपल, जामुन, नीम, कटहल, बादाम, सीताफल तथा अन्य उपयोगी एवं पर्यावरण हितैषी प्रजातियों के पौधे वितरित किए गए।
कार्यक्रम में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक देवेंद्र सिंह यादव, जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष रविन्द्र पार्थिकर एवं जिला संयोजक मोहन गंगराड़े विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने उपस्थितजनों को अपनी-अपनी माताओं की स्मृति एवं सम्मान में पौधारोपण करने तथा पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान भारतीय संस्कृति में निहित मातृभक्ति और प्रकृति संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी माता के नाम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे, तो पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।
कार्यक्रम में अधिवक्ता विजय चौधरी, महेंद्र यादव, प्रणय गुप्ता, गुप्तेश्वर सोनी, शिव बारिया, जसवंत परमार, विनम्र गंगराड़े, श्रीमती जे.एन. शेख, पुष्पा गौर, किरण तंवर सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण, अधिकाधिक वृक्षारोपण एवं पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए विश्व पर्यावरण दिवस को सार्थक बनाने का संदेश दिया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!