ताज़ा ख़बरें

विश्व पर्यावरण दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ का संदेश: घर के भीतर का प्रदूषण भी है बड़ा खतरा।

खास खबर

विश्व पर्यावरण दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ का संदेश: घर के भीतर का प्रदूषण भी है बड़ा खतरा।

खंडवा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय केंद्र भाग्योदय भवन (आनंद नगर) में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ जीवनशैली और आंतरिक प्रदूषण (इंडोर पॉल्यूशन) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
इंडोर पॉल्यूशन पर विशेषज्ञों ने किया जागरूक
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं पर्यावरण समाजसेवी बीके शिव अरोड़ा ने घरों के भीतर बढ़ रहे प्रदूषण के खतरों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बंद कमरों, रासायनिक उत्पादों और वायु संचार की कमी के कारण घरों की हवा भी प्रदूषित हो रही है, जिसका असर सीधे स्वास्थ्य पर पड़ता है। उन्होंने प्रत्येक परिवार से घर और आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।
पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चिकित्सक डॉ. संदीप परिवार एवं डॉ. मिश्रा उपस्थित रहे। वहीं वृक्ष मित्र परिवार की रिंकू राठौर, रामगंज मंडी से आईं बीके शीतल दीदी और अन्य अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता बताई।
वृक्षारोपण के साथ हुआ समापन
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को पर्यावरण जागरूकता संबंधी फीडबैक फॉर्म वितरित किए गए। इसके बाद सभी अतिथियों एवं ब्रह्माकुमारी परिवार के सदस्यों ने परिसर में सामूहिक वृक्षारोपण कर हरित भविष्य का संकल्प लिया।
इस अवसर पर बीके सुशीला दीदी, बीके किरण दीदी, बीके ममता दीदी, गायत्री दीदी, बीके सुनील भाई सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!