ताज़ा ख़बरें

रतलाम रेल मंडल में बैठक आयोजित, पश्चिम रेलवे जीएम के साथ सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने बैठक की।

खास खबर

रतलाम रेल मंडल में बैठक आयोजित, पश्चिम रेलवे जीएम के साथ सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने बैठक की।

ओंकारेश्वर महू गेज कन्वर्जन को तेजी से पूरा करने पर जोर दिया।

उज्जैन, ओंकारेश्वर,त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग जल्द रेल मार्ग से कनेक्ट करें।

खंडवा। रतलाम रेल मंडल कार्यालय में पश्चिम रेलवे के जीएम रामाश्रय पांडेय, डीआरएम रतलाम अश्विन कुमार सहित रेलवे के विभिन्न विभागों के रेल अधिकारियों की साथ सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की बैठक हुई खंडवा ओंकारेश्वर क्षेत्र की रेल विषयों को लेकर बैठक में विस्तृत चर्चा हुई सांसद पाटिल ने रेल अधिकारियों को विभिन्न विषयों को लेकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए इस मौके पर जेडआरयूसीसी सदस्य मनोज सोनी मौजूद थे। समाज सेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि रतलाम रेल मंडल कार्यालय में सुबह 11 बजे पश्चिम रेलवे अंतर्गत आने वाले सांसदगण की मौजूदगी में रेलवे विषय को लेकर बैठक आयोजित की गई खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पार्टी ने बैठक में भाग लिया खंडवा से जुड़े विभिन्न रेलवे विषयों पर कार्रवाई के लिए रेलवे अधिकारियों को निर्देश दिए इस बैठक में खंडवा सांसद पाटिल ने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग स्टेशन के बचे हुए शेष कार्यों को तेज गति से पूरा करने की मांग की।
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने ओंकारेश्वर से महू के बीच चल रहे गेज कन्वर्जन कार्य को तेज गति से पूरा करने कि बात बैठक में उठाई। सांसद पाटिल ने कहा कि पूर्व में हमें यह रेल मार्ग 2027 तक पूर्ण करने की बात बताई गई थी जिसमें आगे समय बढ़ता जा रहा है। अब वन विभाग की अनुमति प्राप्त हो गई है इस कार्य को तेज गति से पूरा करने की आवश्यकता है चोरल घाट में बनने वाली टनल के टेंडर प्रक्रिया जल्दी से पूरी कर इनके कार्य भी तेज गति से किया जाए टनल बनाते समय इसमें दोहरी रेल लाइन के अनुसार बनाई जाना चाहिए ताकि भविष्य में दोहरीकरण होने पर दिक्कत नहीं जाए। जीएम ने सिंहस्थ के बाद ही कार्य पूरा होने की बात कही। ओम्कारेश्वर स्टेशन का काम अंतिम चरण में है बचे हुए शेष कार्य को तेजी से पूरा कर उसके लोकार्पण के लिए कार्रवाई की जाए। इस पर जीएम ने अगस्त तक कार्य पूरा होने की बात कही।सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने खंडवा स्थित लाल चौकी रेल ट्रैक को व्हाया मथेला से डायवर्ट करने पर जोर दिया उन्होंने कहा कि वर्तमान में सिंगल लाइन में ही क्षेत्र वासियों को तकलीफ का सपना उठाना पड़ रहा है महू खंडवा दोहरीकरण का सर्वे मंजूर कर लिया गया है भविष्य में दोहरी लाइन यहां से निकलने पर अधिक तकलीफदायक होगा, इसलिए दोहरीकरण रेल लाइन का सर्वे का सर्वप्रथम प्रारंभ खंडवा की तरफ से शुरू किया जाए और वाया मथेला से खंडवा यार्ड की तरफ महू खंडवा दोहरीकरण रेल एलाइनमेंट निर्धारित किया जाए इसको लेकर जीएम पांडेय और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण विनीत गुप्ता ने संसद ज्ञानेश्वर पाटिल को आश्वस्त किया कि उनकी चिंता पर सकारात्मक कार्रवाई करेंगे। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सांसद पाटिल ने ओम्कारेश्वर स्टेशन पर ट्रेनों के कोच में पानी भरने की सुविधा तथा लोको पायलट ट्रेन मैनेजर के लिए रनिंग रूम की सुविधा भी करने की मांग की ताकि खंडवा से ओम्कारेश्वर आने वाली ट्रेन को ओंकारेश्वर पहुंचने पर उपरोक्त सुविधा मिल सकेगी। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने खंडवा आलीराजपुर सर्वे रिपोर्ट रेलवे बोर्ड जल्द से जल्द भेजने को कहा ताकि इसकी मंजूरी के लिए कैबिनेट में रखा जा सके।
इस बैठक में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी इंदौर सांसद शंकर लालवानी गुजरात के सांसद जसवंत सिंह भमोर, रतलाम रेल मंडल महा प्रबंधक श्री पांडे अन्य रेल अधिकारी सहित कई जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!