
पर्यावरण दिवस पर विधायक कंचन तनवे ने किया व्यापक पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

प्रत्येक नागरिक को अपनी माता के सम्मान में एक पौधा लगाकर उसे बड़ा करना चाहिए, ,विधायक कंचन तनवे,
खंडवा। एक पेड़ मां के नाम’ अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ मातृशक्ति के सम्मान का भी प्रतीक है। यह अभियान समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का बोध कराते हुए पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने का कार्य कर रहा है। ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान केवल पर्यावरण संतुलन का आधार नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की भी गारंटी हैं। यह बात खंडवा विधायक कंचन मुकेश तंनवे ने पर्यावरण दिवस पर आयोजित कई स्थानों के पौधारोपण कार्यक्रम में कहीं, विधायक कंचन तनवे
ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। पौधरोपण तभी सार्थक होगा जब हम पौधों की देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाएं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश सभी क्षेत्रों में तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर भारत स्वच्छता में उल्लेखनीय प्रगति की है। ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान के तहत प्रदेश में लाखों पौधे रोपे जा रहे हैं। आज खंडवा जिले में भी जिला प्रशासन वन विभाग की टीम एवं भाजपा मंडलो में भी कार्यकर्ता ने प्रकृति के संरक्षण के लिए ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान के तहत पौधारोपण किया। समाज सेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर खंडवा विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया तथा नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पर्यावरण दिवस पर प्रातः काल जहां विधायक कंचन तनवे ने पौधारोपण की शुरुआत अपने घर से की वही विधायक श्रीमती तनवे ने कलेक्टर बंगले स्थित नमो वन में पौधारोपण किया। इसके पश्चात भाजपा कुशाभाऊ ठाकरे मंडल द्वारा रामेश्वर नगर बगीचे में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में सहभागिता की। वहीं निमाड़ रोपणी परिसर में वन विभाग द्वारा स्थापित पौधा विक्रय केंद्र का शुभारंभ कर पौधारोपण किया।
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि दोपहर में विधायक कंचन तंनवे ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा ब्रह्मगिर अमलपुरा मंडल के ग्राम सतवाड़ा स्थित शांति धाम में पौधारोपण कर ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण के लिए प्रेरित किया। अपने संबोधन में विधायक श्रीमती तनवे ने कहा कि पौधे केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि जलस्तर बढ़ाने, शुद्ध वायु प्रदान करने, फल देने और छायादार वातावरण बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम बच्चों का लालन-पालन करते हैं, उसी प्रकार पौधों की भी देखभाल करना आवश्यक है। इसके पश्चात भाजपा कावेश्वर जावर मंडल के ग्राम सिंहाड़ा स्थित शांति धाम में भी पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनका संकल्प विधानसभा क्षेत्र के सभी मुक्तिधामों को सुंदर एवं हरित बनाना है। इसी उद्देश्य से विभिन्न ग्राम पंचायतों में मुक्तिधाम सौंदर्यीकरण के लिए राशि भी उपलब्ध कराई गई है।
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रमों की श्रृंखला में विधायक श्रीमती तनवे ने ग्राम नागचुन स्थित नगर वन में वन विभाग एवं भाजपा पिछड़ा मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे ने सभी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, विधायक कंचन तनवे, महापौर अमृता अमर यादव,कलेक्टर ऋषव गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ नागार्जुन गौड़ा, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री चारुलता यादव, हरीश कोटवाले, सेवादास पटेल, धर्मेंद्र बजाज, प्रवक्ता सुनील जैन, राजपाल चौहान, सुधांशु जैन, प्रशांत मिश्रा, अनूप पटेल, मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव, हरीश सेन, श्याम फूलमाली, स्नेहा पाराशर, रोहित मिश्रा, तपन डोंगरे, पार्षद रामसिंह रावत, कन्नू वर्मा, सोनू यादव, सरपंच अर्जुन सोलंकी, राहुल मंदवाल, लोकेंद्र सिंह गौड़, दुर्गेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं वन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।







