
खण्डवा//
शनिवार को प्रातः 9.30 बजे शिवनेरी, बैकुंठ नगर पर रेड क्रॉस सोसाइटी जिला खंडवा द्वारा रक्तदान हेतु एक गूगल फॉर्म का विमोचन समारोह संपन्न हुआ इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक श्री विजेंद्रजी गोठी ने रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद जी का एक व्रतान्त बताते हुए कहा कि एक बार काशी मे मंदिर दर्शन जाते हुए राह में एक असहाय को भोजन सेवा करवाकर उसमे नारायण के दर्शन किये, नर सेवा ही नारायण सेवा है इसी भाव से कार्य करते हुएउ सीकल सेल एनीमिया के लिए सभी सेवा भावी संस्थाओं को सामूहिक रूप से कार्य करने की नितांत आवश्यकता है आज के इस गूगल फॉर्म के विमोचन समारोह के साथ ही सभी संस्थाएं इसमें साथ में मिलकर काम करें और रक्तदान के क्षेत्र में एक बड़ा कार्य खड़ा हो सके इसके लिए प्रयास किए जाने की जरूरत है कार्यक्रम के कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जिला चिकित्सालय के क्षय रोग विभाग के प्रमुख डॉक्टर शक्ति सिंह जी राठौर ने जिला अस्पताल द्वारा निरंतर ब्लड बैंक में रक्त की आवश्यकता की पूर्ति सेवा भावी व्यक्तियों के द्वारा दान से ही पूरी हो सकती है उन्होंने रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों को उपयुक्त बताया। कार्यक्रम के परिकल्पना देते हुए भारत जी झंवर ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य एक ऐसी रक्तदाता सूची का निर्माण है जिससे आकस्मिक आवश्यकता पर रक्तदाताओं से आसानी से संपर्क हो सके। क्यू आर कोड के साथ लिंक भी दी जा रही है जिससे 1 मिनिट में कोई भी अपनी जानकारी अपलोड कर सकता है।
जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ अतुल माने ने रक्तदान का महत्व और वर्तमान में खण्डवा जिले की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मैं 2009 से ब्लड बैंक में सेवाएं दे रहा हूँ जिला अस्पताल में सुविधाएं और मरीजों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है इसलिये रक्त की आवश्यकता भी अधिक हो रही है इस हेतु सभी सेवाभावियो से निरंतर सहयोग का आग्रह किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रेडक्रॉस समिति के चैयरमेन अखिलेश गुप्ता ने रेडक्रॉस सप्ताह के सभी आयोजन की जानकारी देकर सभी की सहभागिता का निवेदन किया।
इसके पश्चात विभिन्न सेवा भावी संस्थाओं से पधारे गणमान्य जनों ने गूगल फॉर्म की लिंक और क्यू आर कोड का विमोचन किया।
अंत मे आभार सचिव भानु भाई पटेल
एवं संचालन आशीष अग्रवाल ने किया।
कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी परिवार से शक्ति दीदी, शिव अरोरा, गायत्री परिवार से डॉ आर के सोनी सोनी ,अजय लाड़ वैश्य सम्मेलन से लखनलाल नागोरी, दीपक पालीवाल, लायंस क्लब से आशा उपाध्याय, गाँधीप्रसाद गदले एस एन कॉलेज प्राचार्य सोमपाल सिंह सहित रेडक्रॉस समिति के सदस्य एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।










