ताज़ा ख़बरें

नाग पंचमी पर शिवाजी चौक स्थित विट्ठल राव जी तलवारिया गादी पर उत्साह के साथ मना पर्व।

खास खबर

नाग पंचमी पर शिवाजी चौक स्थित विट्ठल राव जी तलवारिया गादी पर उत्साह के साथ मना पर्व।

खंडवा। श्री नाग पंचमी महोत्सव श्री भीलट देवता मंदिर श्री विट्ठल रावजी तलवारिया गादी, शिवाजी चौक पर धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी नाग पंचमी पर देव तुल्य छड़ियां, अलग अलग गादी स्थानों से रामेश्वर मंदिर गई। और वहां आराधना पूजन के पश्चात आरती करने के बाद अपने अपने देव स्थान श्री नाग देव मंदिर पहुंचे। शिवाजी चौक स्थित मंदिर पर दोपहर में महाआरती हुई, जिस पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए और देव तुल्य छड़ियों के दर्शन आम जन मानस को हुए। मंदिर के पंडित नरेंद्र महोदय ने बताया कि सुबह से रात्रि तक मंदिर में दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा और फिर दोपहर में रामायण जी का पाठ महिला मंडल द्वारा किया गया। जो संध्या में पूरा हुआ। उसके बाद रात्रि 9 बजे पुरुष मंडल द्वारा भी रामायण के सुंदरकांड का पाठ किया गया। जो देर रात्रि तक चला।
इस प्रकार श्री नाग पंचमी पर्व बड़े ही हर्ष व आस्था के साथ मनाया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!