ताज़ा ख़बरें

सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकारों के संकल्प के साथ इनर व्हील क्लब खंडवा स्पार्कल्स की शपथ विधि संपन्न।

खास खबर

सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकारों के संकल्प के साथ इनर व्हील क्लब खंडवा स्पार्कल्स की शपथ विधि संपन्न।

खंडवा। इनर व्हील क्लब ऑफ खंडवा स्पार्कल्स की शपथ विधि समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन रविवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोनिका शर्मा ने पदभार ग्रहण करते हुए सेवा, समर्पण और समाजहित के कार्यों को नई दिशा देने का संकल्प लिया।

समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन श्रीमती आरती जैन रहीं। विशेष अतिथि श्रीमती कंचन मुकेश तनवे की गरिमामय उपस्थिति रही। वहीं खंडवा की महापौर एवं इनर व्हील क्लब की ब्रांड एंबेसडर अमृता अमर यादव की उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई इसी अवसर पर पीडीसी शकुंतला राठौर पीडीसी बिना शाजी संस्थापक पिंकी राठौर आईपीपी दीपमाला पांडे पूर्व अध्यक्ष ज्योति दुबे पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सलूजा पूर्व अध्यक्ष संगीता जैन की उपस्थिति रही

शपथ विधि के दौरान क्लब की नई कार्यकारिणी ने अपने दायित्वों की शपथ ली। सचिव सुदीपा पाराशर, उपाध्यक्ष वंदना गुप्ता, कोषाध्यक्ष मीरा व्यास, ISO पिंकी दीक्षित एवं एडिटर दीप्ति थापक सहित पूरी टीम ने क्लब की सेवा गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। सुनील जैन ने बताया कि समारोह में क्लब की ओर से लाइव सर्विस प्रोजेक्ट के तहत बच्चों को बैग वितरित किए गए। बैग पाकर बच्चों के चेहरों पर आई खुशी ने समारोह को भावुक और खुशनुमा बना दिया। अतिथियों ने क्लब के इस सेवा कार्य की सराहना की।
पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए क्लब द्वारा “नो प्लास्टिक यूज़” अभियान के तहत कपड़े की थैलियों का वितरण किया गया। सदस्यों ने लोगों को प्लास्टिक का उपयोग छोड़कर कपड़े की थैलियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

शपथ विधि समारोह में नेत्रदान का प्रेरणादायी संकल्प
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि समारोह का सबसे भावुक एवं प्रेरणादायी क्षण उस समय आया, जब अध्यक्ष मोनिका शर्मा ने अपने नेत्रदान की घोषणा की। उनके इस मानवीय संकल्प से प्रेरित होकर क्लब की पांच अन्य सदस्यों ने भी नेत्रदान का संकल्प लेते हुए घोषणा की। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों एवं अतिथियों ने तालियों के साथ इस नेक पहल का स्वागत किया। यह पहल समाज में मानवता, सेवा और दूसरों के जीवन में प्रकाश लाने का प्रेरणादायी संदेश बनी।
नए सदस्यों ने भी शपथ ली
अध्यक्ष मोनिका शर्मा ने कहा कि “इनर व्हील क्लब में पद ग्रहण करना केवल जिम्मेदारी संभालना नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों तक सेवा और सहयोग पहुंचाने का संकल्प है।” उन्होंने कहा कि नई टीम सेवा कार्यों, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रकल्पों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाएगी। संचालन सीमा तिवारी द्वारा किया गया आभार वंदना गुप्ता ने माना

समारोह में क्लब की सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का समापन सेवा, मित्रता, समर्पण और मानवता की भावना के साथ समाजहित में निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!