
राजा छत्रसाल देव भर का बलिदान दिवस संगत मंदिर में मनाया गया

brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 33;

brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 34;
जरवल। वीर शिरोमणि राजा छत्रसाल देव भर का बलिदान दिवस सोमवार, 17 अगस्त को नाग पंचमी के अवसर पर संगत मंदिर में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने महाराज छत्रसाल देव भर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में महाराज छत्रसाल देव भर की वीरता, त्याग, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण को याद किया गया। वक्ता डॉ. दीपक गुप्ता ने कहा कि महाराज छत्रसाल देव भर वर्ष 1340 ईस्वी में नाग पंचमी के दिन युद्ध करते हुए बलिदान हुए थे। उनका साहस और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
इस दौरान छत्रसाल स्मारक समिति के अध्यक्ष अंकित कुमार चौरसिया, महामंत्री स्वामीनाथ कसौधन, पूर्व सभासद राम बचन चौरसिया, सदस्य अखिलेश यादव, नामित सभासद मंगल जायसवाल, गुड्डू बाबा, बाली बाबा, लालता प्रसाद यादव, सुशील कुमार, नीरज चौरसिया, राजेन्द्र कुमार, राम पाल यादव, देशराज प्रसाद, सूरत जायसवाल, अमन गोपाल, उमेश निखिल, सौरभ सैनी सहित जरवल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अन्य लोग मौजूद रहे।













