ताज़ा ख़बरें

दांतों की सुरक्षा स्वस्थ्य शरीर का पहला कदम है… डॉ सचिन पाटिल।

खास खबर

दांतों की सुरक्षा स्वस्थ्य शरीर का पहला कदम है… डॉ सचिन पाटिल।

खंडवा। रोटरी क्लब खंडवा निमाड़ द्वारा स्वास्थ्य शिविर श्रृंखला में दूसरा शिविर सोमवार को जनता विद्यालय में आयोजित किया गया।अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल में पूर्व में नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया,आगे वर्ष भर अलग अलग विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं रोटरी निमाड़ के माध्यम से निःशुल्क उपलब्ध होंगी। आज के शिविर में कुल 102 लोगों का दंत परीक्षण किया गया। 92 छात्र छात्राओं,शेष स्कूल स्टॉफ एवं परिजनों का गहन परीक्षण किया गया। बच्चों में दंत अस्थि समस्या,क्षरण,जमाव,मसूड़े एवं दर्द की समस्याएं देखी गई। विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा छात्र छात्राओं को विभिन्न सावधानियों से अवगत करवाया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि आयोजित शिविर में बच्चों को आवश्यकता के अनुसार दवाइयां निःशुल्क दी गई साथ ही टूथब्रश एवं पेस्ट भी दिए गये।एक दो छात्रों में समस्या की अधिकता के कारण उपकरण से जांच की आवश्यकता महसूस की गई,इन छात्रों की उपकरणों से जांच की जायेगी।
इसके पूर्व मुख्य अतिथि लोक शिक्षण समिति खंडवा के सचिव देवेंद्र जैन का स्वागत अध्यक्ष गोविंद शर्मा, चिकित्सक डॉ सचिन पाटिल का अतुल अत्रिवाल एवं दोनों सहायकों कोमल एवं रेणुका का रघुवीर शर्मा एवं मनीष अग्रवाल द्वारा किया गया। संचालन एवं आभार सचिव संजीव मंडलोई द्वारा प्रकट किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!