ताज़ा ख़बरें

*सद्भावना मंच ने अटल जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया*

खास खबर

*सद्भावना मंच ने अटल जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया*

खंडवा।अटल बिहारी वाजपेयी जैसा महान प्रधानमंत्री ना तो कभी हुआ है और ना कभी होगा।भारत रत्न अटल जी की जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम है।
यह बात सद्भावना मंच के संस्थापक प्रमोद जैन ने उनकी पुण्यतिथि पर उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कही।मंच सदस्य कमल नागपाल के अनुसार उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जैसी पवित्र और दूरगामी विचारधारा की आज भी देश को जरूरत है।उनके दिखाएं मार्ग पर देश सतत आगे बढ़ रहा है और बढ़ता रहेगा।सद्भावना मंच द्वारा यह कार्यक्रम माली कुआँ स्थित मंच कार्यालय में किया गया जिसमें संस्थापक प्रमोद जैन डॉक्टर जगदीश चंद्र चौरे,सुरेंद्र गीते,राधेश्याम शाक्य,ओम पिल्ले,गणेश भावसार,कमल नागपाल,एन के दवे,के बी मंसारे,अनूप शर्मा,योगेश गुजराती,रजत सोहनी,एम एम कुरैशी,राजेश पोरपंथ और मुरली कोडवानी आदि उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!