
तुलसीदास जी के पूजन के साथ श्रावण सोमवार से शुरू हुआ तुलसी पुण्यतिथि उत्सव।
तुलसी उद्यान में स्थित प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण को लेकर समिति ने विधायक, महापौर का माना आभार।
तीन दिनों तक माणिक्य वाचनालय में धार्मिक प्रसंगो पर होगी प्रतियोगिताएं एवं कार्यक्रम।
खंडवा श्रावण सोमवार नाग पंचमी सोमवार से श्री गणेश पूजन के साथ 17 से 19 अगस्त तक होने वाला तुलसी पुण्यतिथि उत्सव कार्यक्रम समिति का 102 वाँ साहित्यिक, सांस्कृतिक आयोजन तुलसी उद्यान में महापौर अमृता अमर यादव एवं विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे के द्वारा भगवान श्री गणेश की पूजा एवं तुलसीदास जी की प्रतिमा के स्नान पूजन एवं आरती के साथ प्रारंभ हुआ। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया यह आयोजन तीन दिवसीय होगा, जिसमें चार वर्गों में श्रीरामचरित मानस पर आधारित विभिन्न विषयों की प्रतियोगिताएं होगी। प्रदेश की यह पहली तुलसी पुण्यतिथि उत्सव समिति है जिसे संचालित हुए 102 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। हर्ष का विषय है कि इसकी स्थापना महान साहित्यकार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कर्मवीर माखनलाल चतुर्वेदी के द्वारा प्रारंभ की गई थी एवं पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय प्रेमचंद जैन एवं पूर्व पार्षद नारायण नगर ने वर्षों तक अध्यक्ष का पदभार संभालते हुए जो पौधारोपण किया उसे वट वृक्ष का रूप दिया। वर्तमान में नगर निगम में एम आई सी सदस्य समाजसेवी आशीष चटकेले इस उत्सव समिति का पदभार ग्रहण कर नवाचार करते हुए उत्सव समिति टीम के साथ कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। सोमवार तुलसी पुण्यतिथि उत्सव प्रातः 9:00 तुलसी उद्यान में गणेश मंदिर की पुजारी नरेंद्र शर्मा के
मंत्रोउच्चार के साथ महापौर अमृता यादव विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे, आशीष चटकेले, दिनेश पालीवाल, भावेश बिल्लौरै, द्वारा गोस्वामी तुलसीदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण पूजन एवं आरती के साथ इस उत्सव का शुभारंभ हुआ। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पिछले वर्ष तुलसी पुण्यतिथि के माल्यार्पण कार्यक्रम में पहुंची विधायक कंचन तंनवे ने घोषणा की थी कि प्रतिमा स्थल के
सौंदर्यीकरण के साथ स्टील की रेलिंग एवं स्टील की सीढी का निर्माण विधायक निधि द्वारा करवाया जाएगा। विधायक जी की घोषणा के अनुसार तुलसी प्रतिमा स्थल पर सौंदर्यीकरण के साथ स्टील की रेलिंग एवं स्टील की सीढ़ी का कार्य पूर्ण हुआ। वही महापौर अमृता यादव की निर्देश पर प्रतिमा स्थल पर रंगाई,पुताई एवं प्रकाश व्यवस्था की गई।इस अवसर महापौर अमृता यादव एवं मुकेश तनवे ने तुलसी उत्सव समिति के पदाधिकारी को धन्यवाद देते हुए कहा कि खंडवा का यह सौभाग्य है कि वर्षों से यह परंपरा लगातार चल रही है इसके माध्यम से धार्मिक प्रसंगो पर प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हमारे युवा पीढ़ी के मार्गदर्शन के लिए एक अच्छा रास्ता है। समिति के अध्यक्ष आशीष चटकेले ने बताया कि स्थानीय माणिक्य वाचनालय में ये सभी प्रतियोगिताएं सोमवार से प्रारंभ हुई जिसमें स्कूली बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया, तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में धार्मिक प्रसंगो पर प्रश्नोत्तरी, निबंध, दोहा एवं छंद का पठन, चित्रकला, वाद विवाद, विविध वेशभूषा, लघुकथा, अभिनय, एकांकी नाटक, तत्काल भाषण सहित अनेक प्रतियोगिताएं होगी समस्त प्रतियोगिताए नि:शुल्क हें। श्री तुलसी पुण्यतिथि उत्सव समिति के प्रधान तुलसी उद्यान में गोस्वामी तुलसीदास की प्रतिमा का स्नान करा कर पूजन कर आरती की गई। सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर महापौर अमृता यादव, विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे, जिला शिक्षा अधिकारी बलवंत पटेल समिति अध्यक्ष आशीष चटकेले, महामंत्री दिनेश पालीवाल, सचिव भावेश बिल्लोरे, भूपेंद्र सिंह चौहान पंडित नरेंद्र शर्मा, प्रवक्ता सुनील जैन, पूर्व अध्यक्ष नारायण नागर, मनोज मंडलोई, अमित पालीवाल, दीपू राठोर सहित क्षेत्रवासी उपस्थित थे।








