
*खण्डवा पुलिस द्वारा लगातार आयोजित किये जा रहे जनसंवाद*
खण्डवा//
आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए खण्डवा जिले के समस्त थाना प्रभारीगण द्वारा आम नागरिकों के मध्य अपनी उपस्थिति दर्ज कराने एवं सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से लगातार जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में लोगों से चर्चा कर त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने, लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की जा रही है।













