
102 वर्षों से चल रहे तुलसी पुण्यतिथि उत्सव समिति के कार्यक्रमो का सोमवार से हुआ शुभारंभ।
विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे, सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया शुभारंभ।
प्रथम दिन प्रतिभागियों ने शानदार कला का प्रदर्शन करते हुए दी प्रस्तुतियां।
खंडवा। श्रावण सोमवार नाग पंचमी के पावन अवसर पर श्री तुलसी पुण्यतिथि उत्सव 2026 के गौरवशाली 102वें वर्ष के अंतर्गत माणिक्य वाचनालय में भगवान श्री राम एवं धार्मिक प्रसंगो से जुड़ी तीन दिवसीय प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मां सरस्वती के पूजन के साथ शुभारंभ हुआ।
समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे, सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह समिति अध्यक्ष आशीष चटकेले, दिनेश पालीवाल, भावेश बिल्लौरै के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रथम दिन सोमवार को प्राथमिक वर्ग में छंद प्रतियोगिता, लघु कथा, भजन, विविध वेशभूषा प्रतियोगिता आयोजित की गई।
माध्यमिक वर्ग में चित्रकला, निबंध, सामान्य ज्ञान, भजन, तत्काल भाषण, भाषण, वाद विवाद, एकांकी अभिनय, विविध वेशभूषा प्रतियोगताएँ संपन्न हुई। सभी स्कूलों में स्कूली बच्चों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। सोमवार को आयोजित प्रतियोगिता के निर्णायक जूता सुजाता मोरे, पूजा मेहता, विजय सोनी, मंगलेश शर्मा, दिलीप पटेल, मनोज लाड, धर्मेंद्र जौहरी, सुदीप मुखर्जी, शालिनी चंदेल,चेतना शर्मा, पुष्पा खेड़े, वासुदेव पंवार, मीरा व्यास थे। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में सहयोगी के रूप में अजय तिवारी, प्रदीप कानूनगो, विवेक माहेश्वरी, आलोक खेडेकर, मनोज जोशी, दीपक चाकरे, भूपेंद्र सिंह चौहान, सुनील जैन, नारायण बाहेती, जितेंद्र उपाध्याय, कैलाश पटेल,ज्योति वालंजकर, सरिता महोदय, सीमा भावसार, रितेश चौहान, मंगलेश तोमर,संजय दुबे उपस्थित रहे। समिति अध्यक्ष आशीष चटकेले ने बताया कि
मंगलवार को माणिक्य वाचनालय में प्रातः 11 बजे से उच्च व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व महाविद्यालय के छात्र व छात्राओं के लिए श्रीराम चरितमानस पर आधारित विभिन्न प्रतियोगताएँ आयोजित की जावेगी। कार्यक्रम का संचालन सत्येंद्र सोहनी ने किया व आभार भावेश बिल्लोरे ने माना।












