ताज़ा ख़बरें

तुलसी पुण्यतिथि उत्सव द्वितीय दिवस… आवत ही हरसे नहीं नैनन नहीं सनेह, तुलसी तहां न जाइए कंचन बरसे मेह

खास खबर

तुलसी पुण्यतिथि उत्सव द्वितीय दिवस…
आवत ही हरसे नहीं नैनन नहीं सनेह, तुलसी तहां न जाइए कंचन बरसे मेह
खंडवा । तुलसी पुण्यतिथि उत्सव समिति के तीन दिवसीय आयोजन के द्वितीयदिवस पर यू उच्चत्तर माध्यमिक एवं महाविद्यालयीन विद्यार्थियों द्वारा भगवान राम के प्रति अपने ज्ञान एवं अभिनय को मंच पर प्रस्तुत किया गया । इसके अंतर्गत चित्रकला, निबंध, सामान्य ज्ञान, भजन, तत्काल भाषण, वाद-विवाद, एकांकी अभिनय, नाटक, कविता पठन, छंद पठन सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने भाग लिया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ विविध शैक्षणिक संस्थाओं के संचालक एवं प्राचार्य, प्रधानाचार्य की उपस्थिति में किया गया । समिति अध्यक्ष आशीष चटकेले ने जानकारी देते हुए बताया की श्रीरामचरित मानस पर आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से समिति अपने धर्म एवं संस्कारों को अपनी आनेवाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है जिसे बालकों एवं युवाओं का बड़ा समर्थन मिल रहा है । कार्यक्रम के समापन दिवस पर बुधवार को सभी वर्गों की प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम प्रातः 11:00 से माणिक्य स्मारक वाचनालय में होगा । समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में महामंत्री दिनेश पालीवाल, सचिव भावेश बिल्लौरे, उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौहान, अमरेश सिकरवार, कपिल चौधरी, अनिल वाघ, लुकमान मसूद, सुरेंद्र सिंह सोलंकी, नारायण नागर, मनोज मंडलोई, अजय तिवारी, सुनील जैन, मंगलेश शर्मा, नागेश वालंजकर, प्रदीप कानूगो, वासुदेव पंवार, आलोक खेड़ेकर, विवेक माहेश्वरी, सत्येंद्र सोहनी, दिलीप पटेल, मनोज लाड़, सुनील उपमन्यु, दीपक चाकरे निर्णायक निशि तिवारी, केशव कुमार पराशर, रश्मि दीक्षित, सुदीप मुखर्जी, संतोष चोरे, चेतना शर्मा, पुष्पा खेड़े, सीमा भावसार, सरिता महोदय, भावना बिल्लोरे, योगिता माहेश्वरी, जितेंद्र उपाध्याय, रितेश चौहान, कैलाश पटेल सहित बड़ी संख्या में नगरजन उपस्थित रहें ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!