ताज़ा ख़बरें

मूंदी मंडी में गेहूं तुलाई की समस्या पर कांग्रेस का हस्तक्षेप

खास खबर

मूंदी मंडी में गेहूं तुलाई की समस्या पर कांग्रेस का हस्तक्षेप

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने समस्याओं के तत्काल निराकरण के लिये अधिकारियों से की चर्चा

खंडवा/
कृषि उपज मंडी, मूंदी (मान्धाता विधानसभा), जिला खंडवा में 2 मई शनिवार को मूंदी कृषि उपज मंडी में जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, नगर कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गेहूं तुलाई केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों को गेहूं तुलाई में हो रही परेशानियों का जायजा लिया गया।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि निरीक्षण के दौरान किसानों ने जिला अध्यक्ष को बताया कि तुलाई में देरी, तोल कांटों की कमी तथा मजदूरों (हम्मालों) की अनुपलब्धता के कारण उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इस पर उत्तमपाल सिंह ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से चर्चा कर समस्याओं के तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और प्रशासन को व्यवस्था दुरुस्त कर किसानों को राहत देना चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी किसानों की समस्याओं को गंभीरता से उठाते हुए जल्द समाधान की मांग की।इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!