ताज़ा ख़बरें

जिले मे आबकारी एक्ट के प्रकरण में 09 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही

खास खबर

जिले मे आबकारी एक्ट के प्रकरण में 09 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 22 वाहन चालकों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
एक आर्म्स एक्ट की कार्यवाही सहित जिले मे 57 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

खंडवा, 22 अप्रैल 2026
उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में दिनांक 21.04.2026 को 08 गिरफ़्तारी वारंट, 29 जमानती वारंट एवं 67 समंस जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 21.04.2026 को कोतवाली के आरोपी विक्की उर्फ विजय पिता त्रिलोकचंद मोखले उम्र 27 साल निवासी नाकोडा नगर आदिवासी बालक छात्रावास के सामने खण्डवा को सार्वजनिक स्थान पर एक लोहे का धारदार चाकू कीमती 200 रुपये का उसकी कमर के बाए तरफ से निकाल कर जप्त किया गया। उक्त आरोपी के विरुद्ध धारा 25(1-बी)बी आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 21.04.2026 को अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली के आरोपी बसंत गोखले पिता मनोहर गोखले उम्र 32 साल निवासी मुंदवाडा थाना जावर खण्डवा को सार्वजनिक स्थान पर सफेद प्लेन शराब पीते पकडा जिसके कब्जे से आधा सफेद प्लेन का क्वार्टर, नमकीन, पानी की बाटल जप्त किया गया एवं आरोपी प्रज्जवल उर्फ शुभम सेन पिता पिता प्रकाश सेन जाति नाई उम्र 31 साल निवासी संतोषी माता गली न 02 इन्दौर रोड खण्डवा को सार्वजनिक स्थान पर सफेद प्लेन शराब पीते पकडा जिसके कब्जे से आधा सफेद प्लेन का क्वार्टर, नमकीन, पानी की बाटल जप्त किया गया। /-रूपये की जप्त की गई। थाना मोघट रोड के आरोपी रितेश पिता सुपड़िया दांगोड़े उम्र 32 साल निवासी ग्राम जावर थाना जावर के कब्जे से 19 देशी प्लेन क्वाटर कीमती 1520/- रुपये की जप्त की गई। आरोपी के कब्जे से 19 देशी प्लेन क्वाटर कीमती 1520/-रुपये की जप्त की गई। थाना पिपलोद की आरोपिया ग्यारसीबाई पति लक्ष्मण तंवर जाति लोढा उम्र 50 साल निवासी ग्राम पिपलोद, के कब्जे से 6 लीटर कच्ची हाथ भट्टी की महुआ शराब कीमती 600/-रूपये की जप्त की गई एवं आरोपी नाना पिता गुलाबचंद जाति भील उम्र 25 साल निवासी ग्राम चिचखेडा के कब्जे से 10 लीटर कच्ची हाथ भट्टी की महुआ शराब कीमती 1200/-रुपये की जप्त की गई| थाना मूँदी के आरोपी पंचम पिता लालाजी कलम जाति कोरकु उम्र 47 साल निवासी ग्राम दिनकरपुरा के कब्जे से 18 क्वार्टर देशी प्लेन मदिरा शराब कीमती 1260/-रुपये की जप्ती की गई। थाना नर्मदानगर की आरोपिया मायाबाई पति तुलाराम जाति कीर उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम नर्मदानगर के कब्जे से एक प्लास्टिक के डिब्बे से 07 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब कीमती 1050/-रु की जप्त की गई। थाना हरसूद के आरोपी दुर्गेश पिता अनोखीलाल साहू उम्र 35 साल निवासी ग्राम दगडखेडी के कब्जे से 18 क्वार्टर से देशी प्लेन शराब कीमती 1800/- रूपये की जप्त की गयी। थाना खालवा के आरोपी खेमराज पिता मेवालाल चमार उम्र 42 साल निवासी ग्राम संदलपुर के कब्जे से 20 क्वार्टर देशी प्लेन शराब कीमती 1600/-रूपये की जप्त की गई एवं आरोपी संदीप पिता राजू उम्र 28 साल निवासी ग्राम संदलपुर के कब्जे से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 700/-रूपये की जप्त की गई। थाना किल्लौद के आरोपी रंजीत पिता अजबसिंह निहाल निवासी ग्राम पिपलानी के कब्जे से 8 लीटर हाथ भटटी कच्ची महुआ शराब कीमती 640/-रुपये की जप्त की गई एवं आरोपी जलाल पिता धनसिंह भुसारे जाति कोरकू निवासी ग्राम बिल्लौद के कब्जे से 8 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब कीमती 800/-रुपये की जप्त की गई| उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1), 36बी आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 21.04.2026 को जिला खंडवा में समस्त थाना प्रभारियों एवं यातायात थाना द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना एच.एस.आर.पी, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 22 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 13900 /- रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 21.04.2026 को 57 कुल असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 32 प्रकरणों में 36 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 129 BNSS के तहत 01 प्रकरण में 01 अनावेदक के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 12 प्रकरणों में 20 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 20 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!