
खण्डवा//
वंशिका सेठी, सुपुत्री विनित नेहा सेठी, खंडवा ने सीबीएसई की 10वी बोर्ड परीक्षा में 98.4% प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल पोदार इंटरनेशनल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है एवं जिले में भी स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर परिवार एवं स्कूल ने हर्ष व्यक्त किया है एवं वंशिका के उज्जवल भविष्य की कामना की है। जैन समाज ने भी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।









