ताज़ा ख़बरें

राजस्व, पेंशन से लेकर अतिक्रमण तक—जनदर्शन में उठे कई मुद्दे, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

साप्ताहिक जनदर्शन में पहुंचे लोगों की विभिन्न मांगों, समस्याओं एवं शिकायतों को कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने गंभीरता से सुना और त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व से संबंधित आवेदनों मे तहसीलदारों को प्रकरण दर्ज करके कार्यवाई करने कहा। जनदर्शन में प्राप्त आवेदनो में राजस्व रिकार्ड में त्रुटिपूर्ण प्रविष्टि का सुधार कराने, पैत्रिक भूमि की फौती दर्ज कर नामांतरण, बटवारा एवं राजस्व अभिलेख में सुधार कराने, केवाईसी अपडेट कराने, पेंशन एवं राशन दिलाने, ट्रांसफार्मर बदलने, बन्द पड़ी नल जल योजना चालू कराने, अतिक्रमण हटाने, भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का लाभ दिलाने आदि से संबंधित आवेदन शामिल हैं। जनदर्शन में 34 आवेदको ने आवेदन प्रस्तुत किया।कलेक्टर ने विशेष रूप से राजस्व मामलों में तहसीलदारों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों को विधिवत दर्ज कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को समय पर राहत मिल सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!