ताज़ा ख़बरें

ग्राम खरडी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, टीबी मुक्त अभियान को बढ़ावा:

शिविर में जांच के साथ पोषण किट वितरण 110 से अधिक लोगों की जांच; 116 का एक्स-रे

ग्राम पंचायत खरडी में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशानुसार एवं खंड चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

शिविर में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जहां 110 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं उपचार किया गया। इस दौरान टीबी की पहचान के लिए विशेष जांच अभियान चलाते हुए 116 लोगों का एक्स-रे किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा संदिग्ध मरीजों की गहन जांच कर आवश्यक सलाह दी गई। साथ ही, चिन्हित टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित कर उनके उपचार में सहयोग प्रदान किया गया।

शिविर में शिविर में BPM – राजेश जायसवाल, BTO. शांति के , TB के ब्लॉक पर्यवेक्षक, ओमप्रकाश जायसवाल, सेक्टर सुपरवाइजर मुन्ना सिंह, RHO – पुष्पा यादव, BC लक्ष्मी, M+ अंजन एवं MMU टीम की पूरी व सभी मितानिन का प्रमुख योगदान रहा।”

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन की मांग की।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!