
*म.प्र. एनजीओ पब्लिक फोरम व्दारा हर की पौड़ी पर चला स्वच्छता अभियान, मां गंगा को प्रदूषण मुक्त रखने का लिया संकल्प*
खण्डवा। पर्यावरण संरक्षण और नदी स्वच्छता के उद्देश्य से म.प्र. एनजीओ पब्लिक फोरम खण्डवा द्वारा हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व फोरम के प्रदेश अध्यक्ष केबी मंसारे ने किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने घाटों पर फैले प्लास्टिक, पूजा सामग्री एवं अन्य कचरे को एकत्र कर सफाई की और लोगों को मां गंगा को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त रखने के लिए जागरूक किया। अभियान में स्वयंसेवकों ने नगर पालिका एवं नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर घाटों की सफाई की। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे प्लास्टिक, कचरा और पूजा सामग्री को गंगा में प्रवाहित न करें, बल्कि निर्धारित स्थानों पर ही डालें। वक्ताओं ने कहा कि मां गंगा करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र होने के साथ-साथ जीवनदायिनी नदी भी है। इसलिए इसकी स्वच्छता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने मां गंगा को स्वच्छ रखने और जल प्रदूषण रोकने का संकल्प लिया। इस अवसर पर चैनसिंह डावर, सुनील पालीवाल, अलका धुर्वे, राजकुमार विश्वकर्मा, कृष्ण पाल सिंह राजपूत, मोनू शुक्ला, सुबोध पंडित, गौरव प्रजापति, आत्माराम अटोदे सहित अनेक स्वयंसेवक मौजूद रहे।









