ताज़ा ख़बरें

*चौकी करोली थाना मान्धाता पुलिस दूर “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत तत्परता से कार्यवाही कर दो नाबालिक बालिका को सकुशल दस्तयाब कर किया परिजनों के सुपुर्द।*

खास खबर

*चौकी करोली थाना मान्धाता पुलिस दूर “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत तत्परता से कार्यवाही कर दो नाबालिक बालिका को सकुशल दस्तयाब कर किया परिजनों के सुपुर्द।*

जिला-खंडवा

खंडवा पुलिस द्वारा लगातार गंभीर अपराध, महिला सम्बंधित अपराध एवं अपहरण संबंधित अपराध के प्रति संवेदनशील एवं सतर्कता से कार्यवाही करते हुए आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही कि जा रही है।

इस क्रम मे आज चौकी करोली थाना मान्धाता पुलिस टीम द्वारा संवेदनशील एवं तत्परता से कार्यवाही कर अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत कार्यवाही कर 02 नाबालिक बालिका को दो दिन मे लगातार तलाश कर सकुशल दस्तयाब कर आवश्यक कार्यवाही कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

घटना विवरण:- दिनांक 05/07/2026 को फरियादी ने रिपोर्ट कि थी कि दो नाबालिक बालिकाएं (15 एवं 16 साल) कही चली गई है मिल नहीं रही कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर ले जाने कि शंका के आधार पर थाना मान्धाता मे अपराध क्रमांक 175/26, धारा 137(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध विवेचना मे लिया जाकर तत्परता से कार्यवाही करते हुए दो दिन तक लगातर तलाश करते आज दोनों नाबालिक बालिका को सकुशल दस्तयाब कर विधिवत आवश्यक कार्यवाही कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!