ताज़ा ख़बरें

पेड़ हमेशा दुसरो के लिए जीता है = कलेक्टर श्री गुप्ता

खास खबर

पेड़ हमेशा दुसरो के लिए जीता है = कलेक्टर श्री गुप्ता आज बरुड़ भोजखेड़ी के समीप स्थित शिव क्षेत्र भूतेश्वर महादेव देवझीरी के परिसर में पौधारोपण कार्यकम खंडवा के जिलाधीश श्री ऋषभ गुप्ता, जिला पंचायत सी ओ , डॉ, श्री नागार्जुन गोड़ा, क्षेत्रीय विधायक श्रींमती छाया गोविन्द मोरे, छेगावमाखन जनपद अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह सावनेर एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक व धार्मिक, क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति में सआनंद सम्पन्न हुआ, इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री ऋषभ गुप्ता ने कहा की, पेड़ लगाने से पर्यावरण शुद्ध होता, जीव जंन्तुओ, पक्षीयो, मनुस्यों का आशय मिलता है, पेड़ हमेशा दुसरो के लिए जीता है, भारत के दर्शन में एक पेड़ सौ पुत्रो के समान माना गया है,मां के नाम एक पेड़ एवं अपने पित्रो की स्मृति में पेड़ लगाना चाहिए, पर्यावरण से सम्पूर्ण विश्व का कल्याण होता है,पेड़ लगाओ, लगे हुए पेड़ो की सुरक्षा भी करना चाहिए, जिले का जिलाधिकारी होने के नाते भगवान शिव के इस धार्मिक स्थान क़ो विकसित करने में स्थानीय समिति क़ो जो सहयोग लगेगा उसे पूरा करने का प्रयास करुँगा
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीराम चौधरी, श्री नानकराम बड़वाहे  जनपद सदस्य प्रतिनिधि व सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह मंडलोई किसान मोर्चा मुकेश पटेल सरपंच संघ अध्यक्ष यशवंत पटेल भोजाखेड़ी सरपंच श्रीधर पटेल उपस्थित रहे,जिसमें विधायक द्वारा भूतेश्वर महादेव देवझिरी में मूलभूत आवश्यकताऐ बिजली पानी सड़क की व्यवस्था की जा रही है, उनके द्वारा टीनशेड की 15 लाख की स्वीकृति प्रदान की एवं सब हम सब मिलकर यहां पर विकास कार्य कराएंगे!
कलेक्टर साहब ने कहा देवझिरी में जो प्राकृतिक सौंदर्य है वह दिव्य है यहां झिरी से शिव जी पर 12 महीना 24 घंटे जलाभिषेक होता है शिवजी पर त्रिपुंड लगा हुआ है अटल है अन्य विषयों जैसे बिजली. सड़क बनवाई जाएगी यहां पर आने से बहुत ही आनंद की अनुभूति होती है और जो प्राकृतिक सौंदर्य अनोखा है स्वयंभू शिवलिंग है यहां पर मन को बहुत शांति मिलती है उन्होंने एक नई पहल का सुझाव दिया की इस स्थान पर सामाजिक कार्यक्रम एवं धार्मिक कार्यक्रम होते रहते है जैसे शादी विवाह समारोह, शादी की सालगिरह जन्मदिवस, सेवानिवृत्ति आदि कार्यक्रम एवं यहां शान्तिधाम भी बना है इसलिए यहां पर ग्राम देशगांव,भोजाखेड़ी एवं आसपास ग्रामो के शव यही लाते है तो क्यों ना हम यहां पौधा मय ट्रीगार्ड उपलब्ध रखें कोई भी शादी विवाह के उपलक्ष में शादी सालगिरह के उपलक्ष में जन्मदिवस की उपलक्ष में सेवानिवृत्ति के उपलक्ष में या अपने पित्रो की स्मृति में या एक पेड़ मां के नाम लगाना चाहे वह यहां प्रति पौधा ₹500 जमा कर लगा सकता है कलेक्टर साहब की इस मुहिम को उसी समय श्री भूतेश्वर महादेव भक्त समिति द्वारा अमल में लाया गया और देवझिरी मे पौधा मय ट्रीगार्ड रखने की व्यवस्था की गई आज से ही कोई भी प्रति पौधा 500/ जमा कर पौधे लगा सकता है संजोग देखो कि आज ही शव यात्रा ग्राम कालजाखेड़ी से स्वर्गीय हुकुमचंद मांगीलाल की आई और उनके सुपुत्र श्री मुकेश भास्करे को भूतेश्वर बाबा की ऐसी प्रेरणा हुई कि ₹2500जमा कर 5 पौधे मय ट्रीगार्ड के देवझिरी धाम मे लगाए!
यह भी एक चमत्कार से कम नहीं है!
कार्यक्रम का संचालन श्री संदीप सिंह चौहान भोजाखेड़ी के द्वारा एवं आभार श्री धर्मेंद्रसिंह चौहान ग्राम काल्जाखेड़ी द्वारा व्यक्त किया गया!

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!