ताज़ा ख़बरें

जन्मदिवस पर निःशुल्क नेत्र शिविर एवं एक पेड़ माँ के नाम अभियान का आयोजन

बडौद आगर मालवा से संजय की रिपोर्ट

  • त्रिलोक न्यूज बडौद आगर मालवा

जन्मदिवस पर निःशुल्क नेत्र शिविर एवं एक पेड़ माँ के नाम अभियान का आयोजन

113 मरीजों का परीक्षण, 13 का चयन मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए

बड़ोद। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन लवंशी के जन्मदिवस के अवसर पर सोमवार को जनसेवा और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित दो कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय ने विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का शुभारंभमाँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं विधिवत पूजन के साथ किया। यह शिविर गोमाबाई नेत्रालय, नीमच के तकनीकी सहयोग से आयोजित किया गया।

शिविर में 113 मरीजों ने आंखों का परीक्षण करवाया। आवश्यकता अनुसार 13 मरीजों का चयन मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए किया गया, जिन्हें गोमाबाई नेत्रालय नीमच ले जाया जाएगा। जरूरतमंद मरीजों को चश्मे भी वितरित किए गए।

इसके पश्चात नगर परिषद द्वारा दशहरा मैदान में

% एक पेड़ माँ के नाम% अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी शोभा राम परमार, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह परिहार, महामंत्री विपिन चौहान, पंकज पिछोलिया, वरिष्ठ नेता चंद्रेश शर्मा, सुनील लवंशी, पंकज धिंग सहित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने भाग लिया। सभी ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और पौधों की देखभाल का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन लवंशी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रमों में नगर के गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में आमजन

की सहभागिता रही

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!