
*खंडवा पुलिस द्वारा “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के 13 वें दिन समस्त ग्राम, सार्वजनिक स्थान एवं स्कूल मे विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से पहुंचाया गया साइबर सुरक्षा का संदेश*

जिला– खंडवा
मध्य प्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार संचालित “सेफ क्लिक 2.0” साइबर जागरूकता अभियान के तहत जिले में लगातार जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
जिले के समस्त अनुविभागीय पुलिस अधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में विभिन्न माध्यम से साइबर सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम संचालित कर रहे हैं। अभियान के प्रभावी प्रचार-प्रसार हेतु सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से भी साइबर सुरक्षा संबंधी संदेश लगातार प्रसारित किए जा रहे हैं।
इस क्रम मे खंडवा पुलिस द्वारा आज:-
शहर अनुभाग मे:-
*थाना कोतवाली* टीम द्वारा घंटाघर, बॉम्बे बाज़ार, रेलवे तिराहा खण्डवा में, सायबर सेल खंडवा द्वारा जिला होमगॉर्ड के प्रशिक्षण कार्यक्रम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाकर उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों एवं आम जनमानस को सायबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।*
मुख्यालय अनुभाग मे:-
*थाना छैगांव माखन* द्वारा इंदौर इच्छापुर हाईवे पर ग्राम छैगांव माखन में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
*थाना जावर* द्वारा हाई स्कुल अटुट भीकारी एवं हाई स्कुल भकराडा में साइबर सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
*थाना पिपलोद* द्वारा हाट बाजार ग्राम भगवानपुरा में साइबर सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
*थाना पंधाना* द्वारा ग्राम दिवाल हाट बाजार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाकर उपस्थित ग्रामीणजन को सायबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।*
मुंदी अनुभाग द्वारा:-
*थाना मान्धाता* टीम द्वारा पुराना बस स्टैंड मान्धाता पर वृहद साइबर सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
*थाना धनगांव* टीम द्वारा सनावद रोड सुलगांव में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
*थाना नर्मदानगर* टीम द्वारा ग्राम नर्मदानगर एवं पुनासा में क्षेत्र मे साइबर सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
*थाना मूंदी* टीम द्वारा ग्रामीण बैंक मूंदी, बैंक ऑफ इंडिया मूंदी एवं थाना परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाकर उपस्थित ग्रामीणजन को सायबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।*
हरसूद अनुभाग मे:-
*थाना हरसूद* टीम द्वारा बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा छनेरा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
*थाना खालवा* टीम द्वारा कस्बा खालवा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
*थाना किल्लोद* टीम द्वारा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शाखा किल्लोद में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाकर उपस्थित ग्रामीणजन को सायबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।*
अभियान के 13 वें दिन जिले के विभिन्न ग्राम/ क़स्बा, बैंक एवं स्कूल मे पम्पलेट वितरित कर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा क्षेत्रवासियों को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी बिजली बिल, पार्सल डिलीवरी, बैंक अधिकारी बनकर की जाने वाली ठगी, फर्जी निवेश योजनाओं तथा सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली साइबर ठगी से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई।
खंडवा पुलिस की अपील:- यदि आपके साथ किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी, ऑनलाइन ठगी अथवा संदिग्ध डिजिटल गतिविधि होती है, तो बिना विलंब साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।











