ताज़ा ख़बरें

डॉक्टर्स डे पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने किया वरिष्ठ चिकित्सकों का सम्मान।

खास खबर

डॉक्टर्स डे पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने किया वरिष्ठ चिकित्सकों का सम्मान।

‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ के संकल्प के साथ सेवा कार्यों को और गति देने का आह्वान, ,,प्रदेश संयोजक श्री बघेल,,

भगवान का रुप हें डॉक्टर अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना ही अंत्योदय, ,,मंत्री विजय शाह,,

खंडवा। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा शहर के वरिष्ठ एवं सेवाभावी चिकित्सकों के सम्मान में गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। समाजसेवी वह प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ शिव शंकर गुर्जर एवं उनकी टीम द्वारा किशोर सभागृह में गरिमा पूर्ण कार्यक्रम में चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चिकित्सकों को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने इस अवसर पर कहा कि चिकित्सक केवल रोगों का उपचार नहीं करते, बल्कि मानवता की सेवा का सबसे बड़ा दायित्व निभाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा चिकित्सा प्रकोष्ठ का गठन समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है। निजी चिकित्सकों की सहभागिता से सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। आप सभी डॉक्टर गण मरीजों की सेवा जांच, इंजेक्शन, दवाई के माध्यम से कर उनकी बीमारी दूर करते हैं, और हम भी कहीं ना कहीं डॉक्टर की भांति जनता की सेवा मोबाइल के माध्यम से समस्याओं का निराकरण करते हुए करते हैं।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष तथा निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार भगवान धन्वंतरि देवताओं के वैद्य माने जाते हैं, उसी प्रकार चिकित्सक धरती पर भगवान का स्वरूप हैं। उन्होंने कहा कि एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांत के अनुरूप शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचना चाहिए।

ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए जा रहे नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रणेता डॉ. शिवशंकर गुर्जर ने बताया कि प्रकोष्ठ द्वारा लगातार ग्रामीण अंचलों एवं झुग्गी-झोपड़ी बस्तियों में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में जरूरतमंद मरीजों की जांच, उपचार और नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया जाता है, जिससे गरीब एवं वंचित वर्ग को राहत मिल रही है।

प्रदेश संयोजक डॉ. विशाल सिंह बघेल ने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा” के भाव के साथ सभी चिकित्सकों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

इन चिकित्सकों का हुआ सम्मान

समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि समारोह में वरिष्ठ डॉ. एस.एल. गुप्ता, डॉ. सुभाष जैन, डॉ. शरद अग्रवाल, डॉ. दिलीप जैन, डॉ. प्रीती गुर्जर, डॉ. सी.के. शर्मा, डॉ. मुकुल कछवाहा, डॉ. आशीष जैन, डॉ. शैलेन्द्र जैन, डॉ. अंजली बंसल, डॉ. मंगला भागवत, डॉ. शैलेन्द्र महाशय, डॉ. अनारसिंह सोलंकी, डॉ. दीप्ति अग्रवाल, डॉ. महेश जैन, डॉ. संजय श्रीवास्तव, डॉ. नरेन्द्रसिंह उसेना तथा डॉ. प्रतीश गुप्ता सहित अनेक वरिष्ठ चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।

जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में मंत्री श्री शाह के साथ निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, अम्बाराम कराडा, खंडवा विधायक कंचन तनवे, पंधाना विधायक छाया मोरे, मांधाता विधायक नारायण पटेल , महापौर अमृता अमर यादव, पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा सिद्धांत विध्यम, नारायण पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इसके अलावा चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक शिव शंकर गुर्जर पदाधिकारी डॉ. आशीष पारे, डॉ. अनारसिंह सोलंकी, डॉ. आर पटेल, देवेंद्र सोलंकी, डॉ. मनीष खेड़ेकर, डॉ. नरेंद्र पुरोहित, डॉ. मनोज अग्रवाल, बैरिस्टर डॉ. गोवर्धन सोलंकी, डॉ प्रीति गुर्जर, कपिल गुप्ता, डॉ. आयुष पटेल एवं डॉ. जगदीश कोरी भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह-संयोजक डॉ. राधेश्याम पटेल ने किया तथा अंत में आभार प्रदर्शन डॉ. आशीष पारे द्वारा किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!