ताज़ा ख़बरें

*सदभावना मंच सदस्यों ने ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार के गानों को गाकर दी श्रद्धांजलि*

खास खबर

*सदभावना मंच सदस्यों ने ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार के गानों को गाकर दी श्रद्धांजलि*

खंडवा। भारतीय सिनेमा के स्वर्णिम युग के आधार स्तंभ, ट्रेजेडी किंग और अभिनय सम्राट दिलीप कुमार उर्फ यूसुफ खान को पुण्यतिथि पर सदभावना मंच सदस्यों की ओर से गानों को गाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। यह जानकारी देते हुए मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि इस मौके पर मंच संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि दिलीप कुमार के देवदास, मुगल-ए-आजम, और नया दौर जैसी कालजयी फिल्मों में जीवंत किरदारों ने सिर्फ मनोरंजन नहीं किया, बल्कि भारतीय समाज और कला को गहराई दी। वे एक ऐसे संस्था थे जिन्होंने आने वाली पीढ़ियों को अभिनय की बारीकियां सिखाईं। उनके द्वारा गढ़े गए संवाद आज भी हमारे दिलों में गूंजते हैं। दिलीप साहब भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी सिनेमाई विरासत सदा अमर रहेगी। इस मौके पर मंच संस्थापक प्रमोद जैन, सुरेंद्र गीते, ओम पिल्लै, जीडी सराफ, डॉ. एमएम कुरैशी, योगेश गुजराती, निर्मल मंगवानी, मनीष गुप्ता, राजेश पौरपंथ, शैलू मंडलोई, सुभाष मीणा, मनोज जोशी, कैलाश पटेल, धीरज नैगी, मुरली कोडवानी आदि सदस्यों व्दारा दिलीप साहब के किरदार को कराओके के माध्यम से फिल्मी गीतों को गाकर जीवंत किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!