ताज़ा ख़बरें

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने पर देवेंद्र वर्मा का भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान।

खास खबर

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने पर देवेंद्र वर्मा का भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान।

नाहल्दा स्थित मीनेश रिसोर्ट में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं।

मैं पार्टी संगठन और आप सभी का सदैव ऋणी रहूंगा ,,देवेंद्र वर्मा,,

खंडवा। विगत दीनों भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा प्रदेश कार्य समिति सदस्यों की नियुक्ति की गई, इस नियुक्ति में खंडवा जिले से मंत्री विजय शाह एवं खंडवा के पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा को प्रदेश कार्य समिति में सदस्य मनोनीत किया है, प्रदेश कार्य समिति सदस्य नियुक्त होने पर मंत्री श्री शाह के साथ ही देवेंद्र वर्मा का भी स्वागत अभिनंदन किया जा रहा है, प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किए जाने पर पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा का शुक्रवार को ग्राम नाहल्दा स्थित मीनेश रिसोर्ट में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा खंडवा ग्रामीण के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति सदस्य देवेंद्र वर्मा ने कहा कि भाजपा संगठन ने मुझे काफी कुछ दिया है, मैं भाजपा संधठन का सदैव ऋणी रहूंगा, और जो भी दायित्व मुझे सौंपा जाएगा उसका इमानदारी से निर्वहन करूंगा,जितना मुझसे हो सकेगा पार्टी संगठन के लिए लगातार कार्यकर्ता रहूंगा, आप सभी ने जो मुझे जो स्नेह और प्यार दिया है उसके लिए सभी को धन्यवाद। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि आयोजित स्वागत समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, महापौर अमृता अमर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुदेश वानखेड़े, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष कैलाश पाटीदार, सुनील जैन, नगर निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, तिलोक पटेल, मुकेश साद, पंकज गुप्ता तथा गोविंद वर्मा सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने देवेंद्र वर्मा का पुष्पमालाओं से स्वागत कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि देवेंद्र वर्मा को प्रदेश कार्यसमिति में स्थान मिलना खंडवा जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता का लाभ प्रदेश संगठन के साथ-साथ जिले के कार्यकर्ताओं को भी मिलेगा। नेताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर नगर निगम एमआईसी सदस्य राजेश यादव, दीना पवार, बंडू काले, मंडल अध्यक्ष स्नेहा पारासर, रौशनी गोलकर, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष विक्की बावरे, कार्यालय मंत्री आशीष राजपूत, सह कार्यालय मंत्री भारत (गोलू) पटेल, राजेंद्र झाला, रामकिशन पटेल, पूना शंकर पटेल, अशोक दसोरे सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा के जिला मंत्री भानु प्रताप सिंह कोटवाड़ा ने किया। समारोह का समापन देवेंद्र वर्मा के प्रति शुभकामनाओं एवं संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!