ताज़ा ख़बरें

स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल, बड़ोद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पसरी गंदगी

बडौद आगर मालवा से संजय जैन की रिपोर्ट

स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल, बड़ोद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पसरी गंदगी

बडौद आगर मालवा से संजय की रिपोर्ट

नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वच्छता व्यवस्था लगातार बदहाल होती जा रही है। अस्पताल के विभिन्न वार्डों में गंदी बेडशीट, धूल से अटे पर्दे, दीवारों पर जाले और गंदगी से भरे शौचालय मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। अस्पताल परिसर में नियमित सफाई नहीं होने के कारण कई स्थानों पर गंदगी साफ दिखाई देती है। मरीजों का कहना है कि अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था होना चाहिए, लेकिन यहां स्वच्छता के नाम पर लापरवाही देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से अस्पताल की सफाई व्यवस्था में तत्काल सुधार करने, नियमित मॉनिटरिंग कराने तथा मरीजों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं, इस पूरे मामले में संबंधित अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों की माने तो अस्पताल से एक एलइडी टीवी भी गायब बताई जा रही है ग्रामीण समुदाय स्वास्थ्य केंद्र कार्यरत कर्मचारी बड़ोद समुदाय स्वास्थ्य केंद्र पर मनमानी समय आकर समय पास कर रहे हैं उच्च अधिकारी ध्यान दें

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!