उत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच: अवैध अतिक्रमणों पर तहसील प्रशासन की नज़रें हुई टेढ़ी

एसडीएम मोनालिसा जौहरी की अगुवाई में दौड़ रही है जेसीबी

बहराइच(रिपोर्ट मोहम्मद फिरोज)। तहसील क्षेत्र नानपारा अन्तर्गत ग्राम रामनगर सेमरा, परगना चरदा स्थित गाटा संख्या 56 रकबा 0.122हे. जोकि राजस्व अभिलेखों में नवीन परती के नाम दर्ज है, पर ग्राम के ही व्यक्ति के द्वारा लंबे समय से पक्का निर्माण करके अवैध कब्जा कर रखा था। अवैध कब्ज़े की जानकारी होने पर उप जिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी के निर्देश पर पुलिस बल के साथ नायब तहसीलदार नबाबगंज अक्षय पांडेय, राजस्व निरीक्षक व क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर जे.सी.बी के माध्यम से सरकारी भूमि पर अवैध रूप से निर्मित पक्के बने निर्माण को ध्वस्त करवा दिया गया। अवैध अतिक्रमण पर तहसील प्रशासन द्वारा की गई ध्वस्तीकरण की कार्यवाही से जहां जिला प्रशासन का इकबाल बुलन्द हुआ है वहीं अवैध रूप से सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालों में बेचौनी बढ़ गई है।

एसडीएम श्रीमती जौहरी ने स्पष्ट किया कि तहसील क्षेत्र अन्तर्गत सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जों को किसी भी सूरत बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध तहसील प्रशासन द्वारा निरन्तर अभियान चलाया जायेगा। एसडीएम ने आमजन को सुझाव दिया है कि यदि उनके द्वारा सरकारी भूमि, तालाब, चकरोड एवं सार्वजनिक संपत्तियों पर किसी प्रकार की अवैध कब्ज़ा किया गया है तो उसे तत्काल हटा लें अन्यथा की स्थिति में अवैध कब्ज़ों को हटाने के साथ-साथ सम्बन्धित व्यक्तियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही भी अमल में लायी जायेगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!