ताज़ा ख़बरें

श्रावण मास से पहले ओंकार पर्वत परिक्रमा मार्ग की व्यवस्थाएं सुधारने की मांग, राजपूत समाज धर्मशाला के संबंध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कलेक्टर से की चर्चा

खास खबर

श्रावण मास से पहले ओंकार पर्वत परिक्रमा मार्ग की व्यवस्थाएं सुधारने की मांग, राजपूत समाज धर्मशाला के संबंध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कलेक्टर से की चर्चा
खंडवा/
आगामी श्रावण मास में ओंकारेश्वर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं ओंकार पर्वत परिक्रमा मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी खंडवा के अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह पुरनी ने मंगलवार को कलेक्टर से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की तथा ज्ञापन सौंपकर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि ओंकार पर्वत का लगभग 7 किलोमीटर लंबा परिक्रमा मार्ग वर्तमान में कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुका है। विकास कार्यों के दौरान मार्ग को खोदने के बाद उसे ठीक से पुनर्स्थापित नहीं किया गया, जिससे श्रद्धालुओं को परिक्रमा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि पर्वत की सबसे ऊंची चोटी पर स्थित शंकराचार्य जी की प्रतिमा स्थल तक वाहनों की आवाजाही होने से वहां की पवित्रता प्रभावित हो रही है। प्रतिमा के आसपास शराब की खाली बोतलें और गंदगी देखी जा रही है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। उन्होंने प्रतिमा स्थल तक वाहनों का प्रवेश बंद करने तथा पुलिस की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।
ज्ञापन में यह भी बताया गया कि श्रावण मास में बड़वाह, सनावद, बेड़िया, भीकनगांव, पिपलिया, धरगांव, नांदा सहित आसपास के क्षेत्रों से प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु परिक्रमा के लिए ओंकारेश्वर पहुंचते हैं। ऐसे में परिक्रमा मार्ग की मरम्मत, साफ-सफाई, अतिक्रमण एवं निर्माण मलबे को हटाना अत्यंत आवश्यक है।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि कांग्रेस ने प्रशासन से मांग की कि श्रावण मास प्रारंभ होने से पहले परिक्रमा मार्ग को पूरी तरह दुरुस्त किया जाए, शंकराचार्य जी प्रतिमा क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई जाए तथा केवल परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर के समीप से सीधे परिक्रमा मार्ग तक पहुंचने की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक भीड़ का सामना न करना पड़े।

“ओंकारेश्वर में राजपूत समाज धर्मशाला के संबंध कलेक्टर से मिले जिला कांग्रेस अध्यक्ष”
ओंकारेश्वर में राजपूत समाज की धर्मशाला के।संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी खंडवा के अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह पुरनी ने मंगलवार को राजपूत समाज धर्मशाला के ट्रस्टी विक्रम सिंह चौहान (धारकवाड़ी) के साथ कलेक्टर से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की।जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह पुरनी ने कलेक्टर से आग्रह किया कि धर्मशाला निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराने एवं आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कराने की दिशा में सकारात्मक पहल की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह के साथ जिला संगठन मंत्री धर्मेंद्र सिंह राठौर,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष पवन पाटीदार,पार्षद मनोज मंडलोई,जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन,मनोज पटेल,गजेंद्र मंडलोई सहित कांग्रेसजन मौजूद थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!