ताज़ा ख़बरें

कैसरगंज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ आयोजित,

96 शिकायतों में 6 का मौके पर निस्तारण

कैसरगंज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ आयोजित,

96 शिकायतों में 6 का मौके पर निस्तारण

कैसरगंज (बहराइच)। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार UPTET (उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा) एवं प्रशासनिक व्यस्तताओं के चलते 4 जुलाई (शनिवार) को प्रस्तावित संपूर्ण समाधान दिवस स्थगित कर दिया गया था। इसके स्थान पर सोमवार, 6 जुलाई को तहसील कैसरगंज सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने की।

उनके साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी डी.के. श्रीवास्तव, तहसीलदार मीना गौड़, नायब तहसीलदार सचिन श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

समाधान दिवस में कुल 96 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 6 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष 90 प्रकरणों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सौंपा गया।

जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, राजस्व, पुलिस, विद्युत, सड़क, जलनिकासी, पेंशन, आवास एवं अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं।

उपजिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक फरियादी को त्वरित एवं न्यायोचित समाधान उपलब्ध कराया जाए।

संपूर्ण समाधान दिवस में सभी विभागों के अधिकारियों ने उपस्थित रहकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!