ताज़ा ख़बरें

वर्षा काल में अलर्ट- सभी पुल-पुलियाओं और रपटों पर चेतावनी संकेतक लगाने के निर्देश

वर्षा काल में अलर्ट- सभी पुल-पुलियाओं और रपटों पर चेतावनी संकेतक लगाने के निर्देश

बडौद आगर मालवा से संजय जैन की रिपोर्ट

त्रिलोक न्यूज

बड़ोद। वर्षा ऋऋतु में अतिवृष्टि और बाढ़ की संभावनाओं को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव ने जन सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि जिले के सभी निचले पुल, पुलियाओं और रपटों पर पानी के बहाव की स्थिति में यातायात – रोकने के लिए नामित कर्मचारियों की ड्यूटी सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर – श्रीमती यादव ने कहा कि सभी निर्माण विभाग अपने-अपने क्षेत्र के पुल, पुलियाओं और रपटों पर चेतावनी एवं सड़क सुरक्षा संबंधी संकेतक अनिवार्य रूप से लगवाएं। इसका उद्देश्य वर्षा के दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि या दुर्घटनाओं को रोकना है। बैठक में अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि मानसून के दौरान जलभराव वाले स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाए और आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पहले से पूरी रखी जाएं

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!