
पुलिस आरक्षक भर्ती 2025 मे चयनित खंडवा जिले के उम्मीदवारो का
पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया सम्मान
खंडवा, 16 अप्रैल 2026
मप्र पुलिस आरक्षक भर्ती 2025 के परीक्षा परिणाम आ गये है जिसमे जिला खंडवा के 22 लड़के एवं लड़कियो का चयन आरक्षक के पद पर हुआ है। उसमे से पुलिस परिवार की 03 लडकियो का चयन हुआ है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सभी जिलो मे दिशा लर्निंग सेंटर खोले गये थे, जिसमे से पुलिस परिवार के (1) आवंतिका तिरोले पिता प्रेमलाल तिरोले (2) नेहा आल्से पिता सोहलाल आल्से एवं (3) चेतना बघेल पिता भोलेलाल बघेल का आरक्षक पद पर चयन हुआ है। यह जिला पुलिस खंडवा के लिए गर्व की बात है। पुलिस अधीक्षक

खंडवा श्री मनोज कुमार राय ने सभी आरक्षक पद पर चयनित उम्मीदवारो का परिचय प्राप्त किया एवं उनका माला पहनाकर स्वागत किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस आरक्षक पद पर चयन होने पर सभी को बधाई एवं शुभकामनायें दी गई।
इसके साथ ही कक्षा 12 वी का रिजल्ट आया है, जिसमे जिला खंडवा मे पदस्थ प्र.आर. ब्रजेश पांडे की पुत्री कुमारी आर्या पांडे के 84.20 प्रतिशत आने पर उन्हे भी पुलिस अधीक्षक द्वारा बधाई एवं शुभकामनायें दी गई एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गई ।












