ताज़ा ख़बरें

सरस्वती शिशु मंदिर कल्याणगंज खण्डवा की कक्षा 12वी की छात्रा नेहा गोस्वामी ने प्रदेश की सूची में दसवां स्थान बनाया

खास खबर

सरस्वती शिशु मंदिर कल्याणगंज खण्डवा की कक्षा 12वी की छात्रा नेहा गोस्वामी ने प्रदेश की सूची में दसवां स्थान बनाया

खण्डवा//माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा बुधवार को कक्षा 10वी व 12वीं बोर्ड का परीक्षा फल परिणाम घोषित किया जिसमें स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कल्यानगंज खंडवा विद्यालय की कक्षा 12वीं कॉमर्स संकाय की छात्रा नेहा रामचंद्र गोस्वामी ने इस वर्ष प्रदेश की सूची में 481 अंक के साथ 96.2% प्राप्त कर प्रदेश की सूची में दसवां स्थान प्राप्त किया है।छात्रा ने अपनी इस उपलब्धि के लिये विद्यालय परिवार का मार्गदर्शन साथ ही अधिक समय पढ़ाई को देना बताया है।छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय समिति के अध्यक्ष श्री राजेंद्र जी अग्रवाल सचिव श्री रविंद्र जी बंसल कोषाध्यक्ष श्री ओम जी दशोरे श्री भूपेंद्र जी चौहान,श्री भरत भाई झवर श्री विमल जी खंडेलवाल सहित समिति के सदस्यों ने सरस्वती जी का प्रतीक चिन्ह प्रदान कर मिठाई खिलाकर बहन का सम्मान किया है। साथ ही समिति परिवार ने बहन के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह विद्यालय व परिवार का नाम रोशन करने की बात कही है। इसके साथ ही कक्षा दसवीं में उच्च अंक प्राप्त करने वाले भैया बहनों का भी समिति के द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर संस्था प्राचार्य श्रीमती शोभा तोमर दीदी व खण्डवा विभाग समन्वयक श्री सत्यनारायण जी लववंशी प्रधानाचार्य श्री दिलीप जी सपकाले श्री राधे श्याम जी चौहान व विद्यालय परिवार व अभिभावकगण ने हर्ष व्यक्त किया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!