
धार्मिक अनुष्ठान में जैन बालिकाओं ने लिया बड़ा संकल्प।

सांसद, विधायक,महापौर, कलेक्टर और डीआईजी ने कार्यक्रम में पहुंचकर समाज की सराहना की।
देश के प्रसिद्ध जैन भजन गायक रूपेश जैन ने भजनों के माध्यम से बांधा समा।
खंडवा/
नगर में इन दिनों दादाजी की नगरी खंडवा में जैन समाज का बड़ा धार्मिक अनुष्ठान पंचकल्याणक महोत्सव चल रहा है। पाषाण और अष्टधातु से बनी की मूर्तियों को परमात्मा भगवान बनाने के लिए यह महोत्सव का आयोजन किया गया, पांच दिनों से चल रहे इस अनुष्ठान में बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओ ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर पुण्य प्राप्त किया। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज के ससंध सानिध्य एवं विधानाचार्य पीयूष भैया जी के मार्गदर्शन में यह महोत्सव पूरी धार्मिक क्रियायो के साथ सफल रहा और पूरे समाज के साथ ही अन्य स्थानों से आए श्रद्धालुओं ने आनंद प्राप्त किया। आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि के रूप में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, महापौर अमृता अमर यादव,विधायक कंचन मुकेश तनवे, पूर्व विधायक राजनारायण सिंह प्रतिभा रघुवंशी, मुल्लू राठौर, प्रमोद जैन, जगदीश चंद चौरै,गणेश भावसार के साथ ही जिले के मुखिया कलेक्टर ऋषव गुप्ता, डीआईजी मनोज राय, नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव वारंगे, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण आर्य पंचकल्याणक महोत्सव में उपस्थित हुए एवं मुनि संघ का आशीर्वाद प्राप्त किया,साथ ही इस भव्य आयोजन की सराहना की। सुनील जैन ने बताया कि इन दिनों नारी शक्ति बंधन की चर्चा चल रही है इसी कड़ी में मुनि आदित्य सागर जी महाराज के दिए गए संकल्प के अनुसार 50 से अधिक बालिकाओं ने जैन कुल में ही विवाह के साथ सप्तव्यसन एवं अन्य नियमों का संकल्प लिया, यह समाज के लिए बड़ी उपलब्धि है। प्रचार मंत्री सुनील जैन, प्रेमांशु चौधरी,पंकज सेठी ने बताया कि महोत्सव मौसम के चलते महोत्सव के चलते मंगलवार रात्रि में देश के प्रसिद्ध जैन भजन गायक रूपेश जैन ने अपनी टीम के साथ 3 घंटे तक शानदार भजनो की प्रस्तुति देकर पूरे पांडाल में बैठे श्रद्धालुओं को नृत्य करने पर मजबूर किया। भजन गायक रूपेश जैन ने णमोकार मंत्र के साथ 84 लाख मत्रों का जो सरताज है वह णमोकार है, कोई पिछले जन्म के अच्छे कर्म मुझे जैन कुल मिला। आंगन में चंद्रगीरी एक चांद सोया है उसकी ही रोशनी से हर कोई दमकता है, जियो और जीने दो का उद्घोष पूरे संसार में फैलेगा, जैन शासन का बच्चा-बच्चा जय महावीर बोलेगा, णमोकार मंत्र है प्यारा, एक बार तो महावीर बनके देखो, जेनीयौ का जलवा जैसे कई जैन भजन गाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। सभी अतिथियों एवं गायक रूपेश जैन का स्वागत अध्यक्ष दिलीप पहाड़िया, सचिव सुनील जैन, कोषाध्यक्ष पवन रावका, कैलाश पहाड़िया द्वारा किया गया 5 दिनों के साथ रुपेश जैन की भजन संध्या का भी शानदार संचालन प्रदीप जैन छाबड़ा के द्वारा किया गया आभार सचिव सुनील जैन ने माना।










