जिले मे सट्टा एक्ट के प्रकरण में एक आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 34 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
जिले मे 12 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 15 अप्रैल 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में दिनांक 14.04.2026 को थाना मूँदी के आरोपी कमलसिंह पिता छतरसिंह देवडा उम्र 51 साल नि. मोहद के कब्जे से सट्टा उपकरण एवं नगदी 530 रूपये जप्त किये गये| उक्त आरोपी के विरुद्ध मे धारा 4क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 14.04.2026 को जिला खंडवा में समस्त थाना प्रभारियों एवं यातायात थाना द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना एच.एस.आर.पी, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 34 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 17700/-रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 14.04.2026 को 12 कुल असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 05 प्रकरणों में 05 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 07 प्रकरणों में 07 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 06 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।
2,505 1 minute read










