
रिपोर्टर = भव्य जैन
दिलीप सिंह भूरिया शासकीय आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ में नारी शक्ति पखवाड़ा के अंतर्गत बुधवार को द्वितीय चरण का आयोजन किया गया जिस में .नारी शक्ति वंदन’ कल की महिला मित्र’ व ‘शिक्षा से सशक्तिकरण’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य पी के उछावर एवं प्रशासनिक अधिकारी दिलीप कुमार परसेडिया के मार्गदर्शन में किया गया । महाविद्यालय के छात्र एवं छात्राओं द्वारा बड़ी संख्या में भाग लिया गया और उपरोक्त विषयों पर विद्यार्थियों द्वारा अपने विचार निबंध के रूप में व्यक्त किये गए । कार्यक्रम के निर्णायक के रूप में प्रो. किर्ती परमार ने योगदान दिया । जिसमें प्रथम कु. पुष्पा गणावा बीए वर्ष, द्वितीय आदित्य डोडियार बीएससी प्रथम वर्ष और तृतीय कुमारी मारिया वसुनिया बी ए द्वितीय वर्ष को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त सहायक अध्यापक एवं अतिथि विद्वान उपस्थित थे । नारी शक्ति परवाड़ा जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास ,नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण पहल साबित होगा ।कार्यक्रम का आयोजन प्रो. उर्मिला चौहान , प्रो मिताली नीमा एवं प्रो सावित्री बामनिया के द्वारा किया किया ।










