मध्यप्रदेशसिवनी

सिवनी – कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने संभाला पदभार

सिवनी/ भारतीय प्रशासनिक सेवा की वर्ष 2014 बैच की अधिकारी श्रीमती नेहा मीना ने आज सिवनी पहुंचकर विधिवत रूप से कलेक्टर पद का कार्यभार ग्रहण किया।
कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत श्रीमती मीना ने अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाओं की संक्षिप्त जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित और संवेदनशील निराकरण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए बेहतर प्रशासनिक परिणाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह, अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खंडायत, अपर कलेक्टर श्री सीएल चनाप सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि श्रीमती नेहा मीना इससे पूर्व कलेक्टर, झाबुआ के रूप में पदस्थ थीं, जहां उन्होंने विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!