ताज़ा ख़बरें

खंडवा की वेदिका दीक्षित ने नीट परीक्षा में पाई सफलता, परिवार और समाज में खुशी की लहर।

खास खबर

खंडवा की वेदिका दीक्षित ने नीट परीक्षा में पाई सफलता, परिवार और समाज में खुशी की लहर।

Oplus_131072

खंडवा। शहर की ब्राह्मणपुरी निवासी वेदिका दीक्षित ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) उत्तीर्ण कर जिले का नाम रोशन किया है। वेदिका ने परीक्षा में 365 अंक प्राप्त कर मेडिकल क्षेत्र में अपने कदम बढ़ाए हैं।
समाजसेवी सुनील जैन ने वेदिका को बधाई देते हुए बताया कि वेदिका दीक्षित उड़नखटोला ग्रुप के सदस्य प्रदीप दीक्षित की भतीजी एवं संजय दीक्षित की पुत्री हैं। वे प्रतिष्ठित शिक्षक स्वर्गीय प्रभाकर दीक्षित के परिवार से संबंध रखती हैं। उड़नखटोला ग्रुप के आनंद जोशी ने बताया कि वेदिका की इस उपलब्धि से परिवार, उड़नखटोला ग्रुप एवं नागर ब्राह्मण समाज, खंडवा में हर्ष का माहौल है। समाजजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे चिकित्सा क्षेत्र में भी उत्कृष्ट सेवाएं देंगी। वेदिका की सफलता को मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम बताते हुए समाज के लोगों ने इसे जिले की अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणादायक उपलब्धि बताया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!